AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

ट्रैफिक पुलिस ने 21 दिनों में 1.65 लाख चालान बनाए, नियम तोड़ा तो खैर नहीं.!

Lucky Jain by Lucky Jain
June 25, 2026
Reading Time: 2 mins read
rajasthan traffic police special challans drive


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पुलिस का विशेष अभियान जारी : ब्लैक फिल्म, अवैध नंबर प्लेट, हूटर और मॉडिफाइड वाहनों पर सबसे ज्यादा कार्रवाई, सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस सख्त

जयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर प्रदेशभर में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत महज 21 दिनों में 1 लाख 65 हजार 745 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है। अभियान की निगरानी यातायात महानिदेशक अनिल पालीवाल कर रहे हैं। | Rajasthan Traffic Police Challan Drive

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (यातायात) डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि 4 जून से 24 जून 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ रिकॉर्ड कार्रवाई की गई।

ब्लैक फिल्म और अवैध नंबर प्लेट पर सबसे ज्यादा शिकंजा

अभियान के दौरान वाहनों के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगाने के 61,506, अनधिकृत शब्द, चिन्ह और लेखन के 23,141, नियम विरुद्ध नंबर प्लेट और पंजीयन चिन्ह के 42,045 मामलों में चालान किए गए।

इसके अलावा वाहन की संरचना (बॉडी/चेसिस) में अवैध परिवर्तन के 17,206, अनधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर और हूटर के 12,987 तथा प्रेशर हॉर्न एवं एयर हॉर्न के 8,860 मामलों में कार्रवाई की गई।

एक दिन में 7,228 चालान

24 जून को अकेले पूरे राज्य में 7,228 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें ब्लैक फिल्म के 2,541, नियम विरुद्ध नंबर प्लेट के 1,678, अवैध वाहन मॉडिफिकेशन के 1,016, अनधिकृत लाल-नीली बत्ती एवं हूटर के 763, अनधिकृत शब्द एवं चिन्ह के 872 तथा प्रेशर हॉर्न के 358 मामले शामिल रहे।

जयपुर, कोटा और जोधपुर में चला सघन अभियान

राजधानी जयपुर में यातायात, पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण क्षेत्रों को मिलाकर कुल 800 कार्रवाई की गईं। इनमें जयपुर पश्चिम में सर्वाधिक 421 चालान दर्ज किए गए। वहीं जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में 344 वाहनों के खिलाफ चालान एवं जब्ती की कार्रवाई की गई।

जिलों की बात करें तो अजमेर सबसे आगे रहा, जहां 771 कार्रवाई दर्ज की गईं। इसके बाद सीकर में 623, कोटा शहर में 287, चित्तौड़गढ़ में 263 और जालोर में 233 मामलों में कार्रवाई की गई।

नियमों का पालन करने की अपील

राजस्थान पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा है कि वाहनों में अवैध संशोधन, ब्लैक फिल्म, प्रेशर हॉर्न, अनधिकृत हूटर, फ्लैशर और नियम विरुद्ध नंबर प्लेट का उपयोग नहीं करें। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा केवल प्रवर्तन से नहीं बल्कि नागरिकों की जागरूकता और जिम्मेदारी से भी सुनिश्चित होती है।

राज्यभर में विशेष अभियान लगातार जारी है और सड़क सुरक्षा से समझौता करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य बिंदू (HIGHLIGHTS)

  • राजस्थान में 21 दिनों में 1.65 लाख से अधिक वाहनों के चालान।
  • ब्लैक फिल्म और अवैध नंबर प्लेट के मामलों में सबसे ज्यादा कार्रवाई।
  • 24 जून को एक दिन में 7,228 वाहनों पर पुलिस का शिकंजा।
  • जयपुर, अजमेर, सीकर और कोटा में सघन जांच अभियान।
  • सड़क सुरक्षा को लेकर राजस्थान पुलिस की सख्त चेतावनी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsblack film challan Rajasthanillegal number plate challanlatest news in hindiRajasthanRajasthan challan driverajasthan newsrajasthan police newsRajasthan road safety campaignRajasthan Traffic PoliceRajasthan Traffic Police Challan Driverajasthan traffic police special challans driveudaipurudaipur latest newsudaipur live newsUdaipur newsudaipur news updateudaipur police newsudaipur rajasthan newsudaipur traffic police

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .