AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मानसून थोड़ा सा आगे बढ़ा: राजस्थान सहित कई राज्यों में अभी भी इंतजार

Devendra Sharma by Devendra Sharma
June 22, 2026
Reading Time: 1 min read
Rajasthan Monsoon 2026 Update Monsoon Advances Slowly


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अगले 48 घंटों में मानसून देश के कुछ और क्षेत्रों में आगे बढ़ सकता है

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। लंबे इंतजार के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून ने सोमवार, 22 जून 2026 को कुछ रफ्तार दिखाई है। हालांकि राजस्थान, गुजरात और देश के कई क्षेत्रों में मानसून का इंतजार अभी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून 8 जून से पश्चिमी भारत में लगभग स्थिर बना हुआ था, लेकिन अब इसके आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनने लगी हैं। udaipur Rajasthan Monsoon 2026 Update | udaipur Rajasthan Monsoon 2026 | udaipur latest news Monsoon

कहां तक पहुंचा मानसून?

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 22 जून को मानसून मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, कर्नाटक के शेष क्षेत्रों, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ और इलाकों तक पहुंच गया है। इससे पूर्व मानसून की प्रगति लगभग दो सप्ताह तक धीमी बनी रही थी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 48 घंटों में मानसून मध्य अरब सागर के शेष भागों, महाराष्ट्र (मुंबई सहित), तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ सकता है। | Udaipur Weather Update Monsoon Progress India

राजस्थान में कब पहुंचेगा मानसून?

अभी भी मानसून की एंट्री को लेकर राजस्थान में इंतजार बना हुआ है। मौसम विभाग ने इस साल 20 जून तक मानसून के राजस्थान में प्रवेश का पूर्वानुमान लगाया था। 25 जून तक मानसून पूरे मेवाड़ को कवर लेगा ऐसा मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया था। अब मानसून राजस्थान में कब प्रवेश करेगा यह आने वाले दिनों में गुजरात और मध्यप्रदेश में मानसून की प्रगति और सक्रियता पर निर्भर करेगा।

मौसम विभाग का राजस्थान के लिए पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार 22-28 जून के दौरान पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश होने की संभावना है। 22-23 जून के दौरान पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में तेज़ आंधी-तूफान (हवा की गति 50-60 किमी / घंटा, झोंके 70 किमी / घंटा तक) आने की संभावना है। 24 जून को पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज़ हवाएं (40-50 किमी / घंटा की गति, झोंके 60 किमी/घंटा तक) चलने की संभावना है, साथ ही 25-28 जून के दौरान पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में तेज़ हवाएं (30-40 किमी/घंटा की गति, झोंके 50 किमी/घंटा तक) चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है।

udaipur Rajasthan Monsoon 2026 | udaipur latest news Monsoon | Rajasthan Weather Update | Monsoon Rajasthan | IMD Rajasthan Forecast | Rajasthan Rain Alert | Rajasthan Thunderstorm Warning | Southwest Monsoon 2026 | Rajasthan Weather News | Udaipur Weather Update Monsoon Progress India |

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsIMD Rajasthan Forecastlatest news in hindilive news udaipurMonsoon Rajasthanrain forecast rajasthanrajasthan rain alertRAJASTHAN WEATHER UPDATEudaipur latest news monsoonudaipur live newsUdaipur newsudaipur Rajasthan Monsoon 2026udaipur Rajasthan Monsoon 2026 UpdateUdaipur Weather Update Monsoon Progress India

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .