प्री-मानसून की जोरदार बारिश का अभी भी इंतजार
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज।उदयपुर में बुधवार को दिनभर उमस भरा मौसम बना रहा, लेकिन शाम होते-होते मौसम ने करवट ली। शहर और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली। | Udaipur Weather Update | monsoon 2026 latest update udaipur rajasthan
शाम करीब 5:30 बजे उदयपुर के बाहरी इलाकों में बारिश का दौर शुरू हुआ, जिसके बाद शहर के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। हालांकि शहरवासियों को अभी भी प्री-मानसून की व्यापक और तेज बारिश का इंतजार है। | udaipur live news | udaipur latest news | Udaipur Monsoon News

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदला मौसम
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी वजह से प्रदेश के कई जिलों में आंधी, मेघगर्जन और हल्की बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा रही हैं। | Udaipur Weather News
बापू बाजार में स्वागत द्वार गिरा, वाहनों को हुआ नुकसान
महाराणा प्रताप जयंती को लेकर बापू बाजार में रोड पर लगाया गया एक लौहे का स्वागत तेज हवा चलने से रोड पर आ गिरा। इस दौरान वहां खड़ी दो कार और कुछ दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। लोगों ने इसको लापरवाही बताया है और स्वागत द्वार लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
राजस्थान में सबसे ज्यादा बारिश कहां हुई?
पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के झुंझुनूं जिले के मलसीसर क्षेत्र में सर्वाधिक 70 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

अगले 2-3 दिनों का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और जोधपुर संभाग के कई क्षेत्रों में आगामी 2 से 3 दिनों तक आंधी, मेघगर्जन और बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।
18 जून से उत्तर-पश्चिम भारत पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है।

राजस्थान में मानसून कब पहुंचेगा?
दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति फिलहाल अपेक्षा से धीमी बनी हुई है। जिन क्षेत्रों में 15 जून तक मानसून पहुंचने का अनुमान लगाया गया था, वहां 17 जून तक भी मानसून नहीं पहुंच पाया है।
मौसम विभाग के अनुसार 23 जून के आसपास मानसून के तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है। अगले 4 से 5 दिनों के दौरान इन क्षेत्रों में मानसून की प्रगति के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी रहेंगी।
विशेषज्ञों के अनुसार मानसून की धीमी रफ्तार को देखते हुए राजस्थान में इसके आगमन में कुछ देरी हो सकती है। हालांकि मौसम विभाग ने 20 जून के आसपास राज्य में मानसून के प्रवेश की संभावना जताई है।
मुख्य बातें (Highlights)
- उदयपुर में शाम के समय हल्की बारिश और तेज हवाएं चलीं।
- दिनभर उमस भरा मौसम बना रहा।
- झुंझुनूं के मलसीसर में 70 मिमी बारिश दर्ज हुई।
- अगले 2-3 दिनों तक राजस्थान के कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना।
- मानसून की रफ्तार धीमी, राजस्थान में आगमन में हो सकती है देरी।
udaipur live news | udaipur latest news | udaipur news | Udaipur Weather News |
Udaipur Rain Update | Udaipur Monsoon News | rajasthan weather update | Udaipur Temperature Today | Udaipur Rainfall Today | Udaipur Weather Today
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


