पुलिस को आईना दिखाते बदमाश : पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर में राह चलते लोगों के साथ लूटपाट, छीनाझपटी, चेन-पर्स स्नैचिंग करने वाले बदमाश इतने बेखौफ हैं कि जिस रोड पर निकलते हैं, वहां एक के बाद एक लगातार वारदातें करते हुए आगे बढ़ते हैं, जैसे उन्हें शहर में पुलिस का कोई खौफ ही ना हो। | Udaipur Purse Snatching
15 जून की रात बाइक सवार दो बदमाशों ने दो घंटे के अंतराल में एक के बाद एक पर्स स्नैचिंग की तीन वारदातें की, इस दौरान वे कई चौराहों से गुजरे, अभय कमांड सेंटर से नियंत्रित सीसीटीवी कैमरे के जद से भी गुजरे होंगे, लेकिन इन्हें पकड़ने के कोई प्रयास नहीं हुए और न ही इन्हें किसी ने रोका। पीड़ितों को सड़क पर गश्त-नाकेबंदी करती पुलिस कहीं दिखती तो शायद पीड़ित उन्हें वहीं सूचित कर देते, बदमाशों की सूचना वायरलैस पर चल सकती थी। लेकिन तीन थानों की पुलिस को धता बताकर बदमाश एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर फरार हो गए। |udaipur crime news | Udaipur purse-snatching three-women-targeted-in-two-hours

2 घंटे में 3 महिलाओं से पर्स स्नैचिंग
जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने 15 जून की रात शहर के सवीना, गोवर्धन विलास और सूरजपोल थाना क्षेत्रों के कनेस्टिंग रूट पर तीन अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं को निशाना बनाया। तीनों घटनाएं रात 8:45 बजे से 10:45 बजे के बीच हुईं।हमारे यू-ट्यूब चैनल पर भी देखें खबर की डिटेल-:
पहली वारदात: सेक्टर 14, सवीना थाना क्षेत्र, रात 8:45 बजे
15 जून रात करीब 8:45 बजे सेक्टर 14 निवासी महर्षि भटनागर की बुजुर्ग मां से बाइक सवार बदमाशों ने पर्स छीन लिया। पर्स में नकदी, मोबाइल फोन और महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे।
दूसरी वारदात: मेन रोड, गोवर्धन विलास थाने के पास, रात 10:30 बजे
रात करीब 10:30 बजे गोवर्धन विलास थाने के पास मुख्य सड़क पर मीना नामक महिला अपनी बहन के साथ स्कूटी पर जा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनका पर्स छीनने का प्रयास किया। झपट्टा लगने से महिला स्कूटी से गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाश महिला को कुछ दूरी तक घसीटते रहे और पर्स लेकर फरार हो गए। पर्स में नकदी, मोबाइल और दस्तावेज मौजूद थे।
तीसरी वारदात: नटराज होटल के सामने, सूरजपोल थाना क्षेत्र, रात 10:45 बजे
रात 10:45 बजे नटराज होटल के सामने एक महिला अपने पति के साथ बाइक पर जा रही थी। इसी दौरान दो बदमाश बाइक पर आए और झपट्टा मारकर महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए।

एक ही रूट पर लगातार वारदातें
तीनों घटनाएं शहर के कनेक्टिंग रूट पर हुईं। खास बात यह रही कि गोवर्धन विलास और सूरजपोल क्षेत्र की दो वारदातों के बीच केवल 15 मिनट का अंतर था। संभावना यही है कि 15 जून की रात बाइक सवार दो बदमाशों ने महिलाओं को आसान निशाना समझकर लगातार वारदातों को अंजाम दिया।
महिलाओं को बना रहे हैं आसान टारगेट
हाल के दिनों में उदयपुर में बाइक या स्कूटी की पिछली सीट पर बैठी महिलाओं को निशाना बनाने के मामले बढ़े हैं। बदमाश विशेष रूप से पर्स, मोबाइल और नकदी लेकर चलने वाली महिलाओं पर नजर रखते हैं और मौका देखकर वारदात को अंजाम देते हैं। | Purse Snatching Udaipur | Women Safety Udaipur

पुलिस निगरानी और सीसीटीवी व्यवस्था पर सवाल
घटनाएं ऐसे मार्गों पर हुईं जहां से गुजरने वाले वाहन कई प्रमुख चौराहों और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आते हैं। इसके बावजूद बदमाश लगातार तीन वारदातें कर फरार हो गए। इससे पुलिस गश्त, निगरानी तंत्र और अपराधियों की धरपकड़ को लेकर सवाल उठ रहे हैं। | Udaipur Police
व्यस्त इलाके में भी नहीं रुके बदमाश
तीसरी वारदात नटराज होटल के सामने हुई, जो उदियापोल रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एलिवेटेड रोड निर्माण क्षेत्र के कारण शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में गिना जाता है। यहां देर रात तक लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है, फिर भी बदमाशों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया। | Udaipur Crime News | | Bike Snatchers Udaipur
मुख्य बिंदु (Highlights)
- उदयपुर में 15 जून की रात 2 घंटे में 3 पर्स स्नैचिंग की घटनाएं।
- तीनों मामलों में महिलाओं को बनाया गया निशाना।
- गोवर्धन विलास क्षेत्र में महिला को सड़क पर घसीटने का आरोप।
- घटनाएं आपस में जुड़े मार्गों पर हुईं।
- पुलिस गश्त और सीसीटीवी निगरानी पर उठे सवाल।
- महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी
| Udaipur Robbery News | Rajasthan Crime News | Udaipur Latest News
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


