AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

महिलाएं सावधान रहें: स्कूटी सवार महिला से पर्स स्नैचिंग, स्कूटी से गिरी महिला घायल हुई

Lucky Jain by Lucky Jain
June 16, 2026
Reading Time: 2 mins read
udaipur-purse-snatching-woman-injured-govardhan-vilas-road (2)


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर शहर में गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर सोमवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी सवार महिला का पर्स छीन लिया। वारदात के दौरान महिला सड़क पर गिर गई और पर्स पकड़ने के कारण कुछ दूरी तक घिसटती चली गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता मीना वसीटा अपनी बहन राखी के साथ दक्षिण विस्तार क्षेत्र में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रही थीं। राखी स्कूटी चला रही थीं, जबकि मीना पीछे बैठी थीं। रात के समय जब वे गोवर्धन विलास थाने के पास मुख्य सड़क से गुजर रही थीं, तभी बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाश अचानक उनके पास पहुंचे और मीना के हाथ से पर्स छीनने का प्रयास किया।

maharana pratap jayanti shubhkamnaye by bhuvnesh vyas badgaon udaipur

पर्स पर पकड़ होने के कारण मीना स्कूटी से नीचे गिर गई, लेकिन बदमाशों ने पर्स नहीं छोड़ा और महिला कुछ दूरी तक सड़क पर घिसटती रही। बदमाशों के हाथ में जैसे ही पर्स आया और तेज गति से मौके से फरार हो गए।

घटना में घायल हुई मीना को प्राथमिक उपचार दिलाया गया। इसके बाद दोनों बहनों ने गोवर्धन विलास थाने पहुंचकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पीड़िता के अनुसार पर्स में नकदी, डेबिट-क्रेडिट कार्ड तथा महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेज मौजूद थे।

maharana pratap jayanti shubhkamnaye by sanjay sharma badgaon udaipur

उदयपुर में बढ़ रही पर्स स्नैचिंग की घटनाएं

उदयपुर शहर में हाल के दिनों में पर्स स्नैचिंग और चेन स्नैचिंग की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। बाइक सवार बदमाश सुनसान और कम रोशनी वाले क्षेत्रों को निशाना बनाकर महिलाओं से लूटपाट कर रहे हैं। कई मामलों में पीड़ित महिलाएं वाहन से गिरकर घायल भी हो चुकी हैं।

maharana pratap jayanti shubhkamnaye by the digvi enterprises and dev constructions badgaon udaipur

महिलाओं के लिए सुरक्षा सलाह

  • रात के समय सुनसान मार्गों पर सतर्कता बरतें।
  • पर्स को सड़क की विपरीत दिशा में रखें।
  • महत्वपूर्ण दस्तावेजों की डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखें।
  • संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना दें।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsGovardhan Vilas police stationlatest news in hindipurse snatching udaipurudaipurUdaipur breaking newsUdaipur Crime NewsUdaipur latest crime updateudaipur latest newsudaipur live newsUdaipur newsudaipur news updateUdaipur purse snatchingudaipur-purse-snatchingudaipur-purse-snatching case

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .