AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

चित्तौड़गढ़ दुर्ग में चले बुलडोजर :अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई

Devendra Sharma by Devendra Sharma
June 14, 2026
Reading Time: 2 mins read
Chittorgarh Fort Illegal Constructions Demolish


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दो बड़े निर्माण ध्वस्त, खर्च भी निर्माणकर्ताओं से वसूला जाएगा

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। महाराणा प्रताप जयंती से तीन दिन पहले रविवार तड़के चित्तौड़गढ़ जिला प्रशासन ने विश्व धरोहर चित्तौड़गढ़ दुर्ग में अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बड़े निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इसमें राणा रतनसिंह महल के सामने बने अवैध निर्माण और पुरातत्व विभाग की चौकी के पास हुआ अवैध निर्माण शामिल है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कार्रवाई में आने वाला पूरा खर्च भी संबंधित निर्माणकर्ताओं से वसूला जाएगा। | Chittorgarh Fort Illegal Constructions Demolish | Chittorgarh Fort 200 identified encroachments

जिला प्रशासन, पुलिस और पुरातत्व विभाग की संयुक्त टीम ने जिला कलेक्टर डॉ. मंजू और पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह की निगरानी में यह अभियान चलाया। कार्रवाई सुबह-सुबह शुरू की गई, जिससे अवैध निर्माण करने वालों को संभलने का अवसर भी नहीं मिला। | विरासत को बचाने के लिए हुई आज की इस कार्रवाई को जिला कलेक्टर डॉ.मंजू की इच्छा शक्ति (Willpower) का सफल परिणाम कहा जा सकता है। Chittorgarh Fort bulldozer action | latest news Chittorgarh Fort bulldozer action

200 से अधिक अवैध निर्माण और अतिक्रमण चिन्हित

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार चित्तौड़गढ़ दुर्ग क्षेत्र में 200 से अधिक अवैध निर्माण और अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं। इनमें होटल, हैंडीक्राफ्ट शोरूम और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी शामिल हैं। प्रशासन अब अन्य बड़े अवैध निर्माणों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। | Rajasthan heritage conservation

कलेक्टर डॉ. मंजू ने बताया कि जिन अवैध निर्माणों को हटाया गया है, उन्हें ध्वस्त करने में जो भी सरकारी खर्च आया है, उसकी वसूली संबंधित लोगों से की जाएगी।

Chittorgarh Fort Illegal Constructions Demolish

विश्व धरोहर क्षेत्र में बिना अनुमति निर्माण प्रतिबंधित

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है चित्तौड़गढ़ दुर्ग और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा संरक्षित स्मारक भी है। यह क्षेत्र प्राचीन स्मारक एवं पुरातात्विक स्थल एवं अवशेष अधिनियम, 1958 के अंतर्गत संरक्षित है।

नियमों के अनुसार दुर्ग की प्राचीर के भीतर किसी भी प्रकार का निर्माण, पुनर्निर्माण, मरम्मत या व्यावसायिक गतिविधि बिना केंद्र सरकार और संबंधित प्राधिकरणों की अनुमति के नहीं की जा सकती। सरल शब्दों में कहें तो आवश्यक अनुमति के बिना यहां एक ईंट तक नहीं लगाई जा सकती।

कलेक्टर की सख्ती के बाद तेज हुई कार्रवाई

हाल ही में दुर्ग क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं को लेकर आयोजित बैठक में जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने अवैध निर्माणों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुरातत्व विभाग ने रत्नसिंह महल के सामने बिना अनुमति निर्माण कराने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई। | Bulldozer Action at Chittorgarh Fort

एफआईआर के बाद प्रशासन ने रविवार को अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से आवश्यक आदेश प्राप्त होते ही अन्य चिन्हित अवैध निर्माणों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख बिंदु

  • दो बड़े अवैध निर्माण ध्वस्त।
  • कार्रवाई जिला प्रशासन, पुलिस और पुरातत्व विभाग ने संयुक्त रूप से की।
  • 200 से अधिक अवैध निर्माण और अतिक्रमण चिन्हित।
  • ध्वस्तीकरण का खर्च संबंधित निर्माणकर्ताओं से वसूला जाएगा।
  • दुर्ग क्षेत्र यूनेस्को विश्व धरोहर और ASI संरक्षित स्मारक है।
  • अन्य अवैध निर्माणों पर भी जल्द कार्रवाई की तैयारी।

यह भी पढ़े: क्या विश्व विरासत में इतने अवैध निर्माण एक ही दिन में हो गए या जिम्मेदार मौन थे ?

चित्तौड़गढ़ दुर्ग में 200 से अधिक अवैध निर्माण और अतिक्रमण चिन्हित, कार्रवाई कब होगी?

Chittorgarh Fort illegal constructions demolished | Chittorgarh Fort bulldozer action | Illegal constructions at Chittorgarh Fort | latest news Chittorgarh Fort bulldozer action | UNESCO World Heritage site encroachment | Chittorgarh Fort encroachment removal | ASI protected monument action | 200 Illegal Constructions in Chittorgarh Fort | Chittorgarh Collector action on illegal construction Chittorgarh Fort |

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: 200 Illegal Constructions in Chittorgarh FortArchaeological Survey of IndiaASI protected monument actionASI protected monument illegal construction caseBulldozer Action at Chittorgarh FortChittorgarh Collector action on illegal construction Chittorgarh FortChittorgarh Collector Dr. ManjuChittorgarh Fort bulldozer actionChittorgarh Fort construction without permissionChittorgarh Fort encroachment newsChittorgarh Fort encroachment removalChittorgarh Fort illegal constructionChittorgarh Fort illegal constructions demolishedChittorgarh Fort unauthorized construction caseheritage protection Chittorgarh FortIllegal Construction in Chittorgarh FortIllegal Construction Near Ratan Singh Mahal in Chittorgarh Fortlatest news Chittorgarh Fort bulldozer actionlatest news Illegal Construction in Chittorgarh FortRajasthan heritage conservationudaipur latest newsUNESCO heritage Chittorgarh FortUNESCO World Heritage Site Chittorgarh FortUNESCO World Heritage site encroachmentviolation in UNESCO World Heritage site Chittorgarh Fort

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .