AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सेवा शिविर की शुरुआत: चीरवा में बहिष्कार, यूडीए में प्रभारी मंत्री ने बांटे पट्टे

Devendra Sharma by Devendra Sharma
June 12, 2026
Reading Time: 2 mins read
Udaipur Collector Gaurav Agrawal inspected shahri seva shivir in UDA


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर में ग्रामीण और शहरी सेवा शिविरों की शुरुआत

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर जिले में राज्य सरकार के निर्देशानुसार शुक्रवार से ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का शुभारंभ किया गया। उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) परिसर और नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न वार्डों के लिए शिविर आयोजित किए गए। हालांकि शहर से सटे चीरवा गांव में ग्रामीणों ने अपनी लंबित समस्याओं के समाधान नहीं होने के कारण शिविर का बहिष्कार कर दिया। | udaipur gramin seva shivir Chirwa Boycott

यूडीए शिविर में कलेक्टर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

शहरी सेवा शिविर के पहले दिन जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने यूडीए परिसर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने यूडीए आयुक्त अभिषेक खन्ना को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए और अधिकतम लोगों को राहत प्रदान की जाए। Udaipur News | Udaipur Collector Gaurav Agrawal inspected shahri seva shivir in UDA

दोपहर में उदयपुर जिले के प्रभारी मंत्री हेमंत मीणा भी शिविर स्थल पहुंचे। उन्होंने लाभार्थियों को पट्टे वितरित किए और अधिकारियों से शिविर की प्रगति की जानकारी ली। latest news udaipur shivir seva shivir gramin seva shivir |

चीरवा गांव में क्यों हुआ सेवा शिविर का बहिष्कार?

शिविर प्रभारी को चीरवा गांव के ग्रामीणों ने लिखित ज्ञापन देकर बताया कि कई वर्षों से आबादी भूमि के पट्टों की मांग लंबित है। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में आयोजित शिविरों में भी उन्होंने अपनी समस्याएं और प्रस्ताव लिखित रूप से प्रस्तुत किए थे, लेकिन समाधान नहीं हुआ। गांव में कई परिवार वर्षों से मकान बनाकर रह रहे हैं, बावजूद इसके उन्हें आबादी भूमि के पट्टे जारी नहीं किए गए। उनका आरोप है कि पिछले चार वर्षों में आयोजित अनेक सरकारी शिविरों में शिकायतें दर्ज कराने के बाद भी केवल आश्वासन मिले, कार्रवाई नहीं हुई।

udaipur gramin seva shivir Chirwa Boycott

ग्रामीणों ने उठाए सवाल

ग्रामीणों ने कहा कि यदि सरकारी शिविरों पर खर्च होने के बावजूद जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तो ऐसे शिविरों की उपयोगिता पर प्रश्नचिह्न खड़ा होता है। उन्होंने मांग की कि पहले लंबित मामलों का निस्तारण किया जाए, उसके बाद ही नए शिविर आयोजित किए जाएं। ग्रामीणों ने बताया कि हमारा मानना है कि सरकार का कोई शिविर लगे तो जनता को उसका लाभ भी मिलना चाहिए। मजबूर होकर हमें शिविर के बहिष्कार का कदम उठाना पड़ा।

मुख्य बिंदु

  • उदयपुर जिले में ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों की शुरुआत।
  • यूडीए परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण।
  • प्रभारी मंत्री हेमंत मीणा ने लाभार्थियों को पट्टे वितरित किए।
  • चीरवा गांव के ग्रामीणों ने लंबित मांगों के कारण शिविर का बहिष्कार किया।
  • आबादी भूमि के पट्टे नहीं मिलने और शिकायतों के निस्तारण नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी।

Udaipur News shahri seva shivir | udaipur gramin seva shivir Chirwa Boycott | Udaipur shahri seva gramin seva shivir | Chirwa news udaipur

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsChirwa news udaipurlatest news in hindilatest news udaipur shivir seva shivir gramin seva shivirshahri seva shivir gramin seva shivir rajasthanudaipur breaking news todayudaipur latest newsudaipur live newsUdaipur newsUdaipur News shahri seva shivirudaipur news today liveudaipur news updateudaipur shahri seva gramin seva shivir

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .