AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

नाव से फतहसागर में लगायी छलांग: युवक की मौत

Lucky Jain by Lucky Jain
June 12, 2026
Reading Time: 1 min read
Udaipur Fateh Sagar Lake Suicide Youth drowns after Jumps from Boat


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मोतीमगरी गेट के सामने बोटिंग पॉइंट की घटना

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर की फतहसागर झील (Fateh Sagar Lake) में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने बोट से झील में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, पर्यटक और नाव कर्मचारी स्तब्ध रह गए। पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन युवक को बचाया नहीं जा सका। | Fateh Sagar Lake Suicide Case

कैसे हुई घटना?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने बोटिंग काउंटर से टिकट खरीदा और सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट पहनकर बोट में बैठ गया। इसी दौरान जब नाव कर्मी अन्य पर्यटकों को बोट में बैठाने में व्यस्त था, युवक ने अचानक लाइफ जैकेट उतारी और झील में छलांग लगा दी।

युवक को पानी में कूदता देख मौके पर मौजूद पर्यटक और नाव कर्मचारी स्तब्ध रह गए। नाव कर्मी ने उसे बचाने के लिए तुरंत झील में छलांग लगाई, लेकिन तब तक युवक गहरे पानी में डूब चुका था।

15 मिनट चला सर्च ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस और अंबामाता थाना पुलिस मौके पर पहुंची। संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर करीब 15 मिनट की तलाश के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

युवक की पहचान अभी तक नहीं

अंबामाता थानाधिकारी दलपत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है और उसकी पहचान के प्रयास जारी हैं। प्रारंभिक जांच में युवक के हाथ में कैनुला (Cannula) लगा मिला है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह हाल ही में किसी अस्पताल में भर्ती रहा हो सकता है।

पुलिस को युवक के पास से कोई पहचान पत्र, मोबाइल या अन्य दस्तावेज नहीं मिले हैं। आसपास के अस्पतालों से जानकारी जुटाई जा रही है और युवक के हुलिए के आधार पर वायरलेस संदेश भी प्रसारित किए गए हैं ताकि उसकी पहचान सुनिश्चित की जा सके।

जांच जारी

पुलिस आत्महत्या के कारणों और युवक की पहचान को लेकर विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। पहचान होने के बाद ही घटना के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsCivil Defense Rescue UdaipurFateh Sagar Lake IncidentFateh Sagar Lake NewsFateh Sagar Lake Suicidelatest news in hindirajasthan newsudaipurUdaipur accident newsUdaipur breaking newsudaipur drowning accidentudaipur drowning caseudaipur latest newsudaipur live newsUdaipur newsudaipur news todayudaipur news updateUdaipur Suicide News

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .