AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पिथौरागढ़ में हादसा: कोटा के दो पर्यटकों की मौत, चार गंभीर घायल, बोलेरो पर गिरी बड़ी चट्टान

Lucky Jain by Lucky Jain
June 12, 2026
Reading Time: 1 min read
pithoragarh-tourist-accident-kota-tourists-killed-boulder-falls-on-bolero


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पिथौरागढ़,एआर लाइव न्यूज। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में राजस्थान के कोटा जिले के दो पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना धारचूला तहसील के पंपाबे क्षेत्र में उस समय हुई, जब पर्यटकों की बोलेरो गाड़ी पर अचानक पहाड़ी से एक विशाल चट्टान आ गिरी। | Pithoragarh Tourist Accident

पंपाबे क्षेत्र में पहाड़ी से गिरी चट्टान, बोलेरो हुई क्षतिग्रस्त

जानकारी के अनुसार हादसा धारचूला मुख्यालय से करीब 42 किलोमीटर दूर पंपाबे क्षेत्र में हुआ। अचानक पहाड़ी से एक बड़ी चट्टान टूटकर नीचे आई और सीधे चलती हुई बोलेरो के अगले हिस्से पर गिर गई। बोल्डर की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का फ्रंट हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

राजस्थान के कोटा जिले के थे सभी पर्यटक

हादसे का शिकार हुए सभी पर्यटक राजस्थान के कोटा के निवासी बताए जा रहे हैं। एक ही परिवार के चचेरे भाई-बहन उत्तराखंड की धार्मिक एवं पर्यटन यात्रा पर आए थे। परिवार ने सबसे पहले आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन किए थे, जिसके बाद वे दारमा घाटी स्थित प्रसिद्ध पंचाचूली बेस कैंप घूमने पहुंचे।

पंचाचूली बेस कैंप से लौटते समय हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों और प्रशासनिक जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे परिवार पंचाचूली बेस कैंप से लौट रहा था। इसी दौरान पंपाबे क्षेत्र में पहाड़ी से विशाल बोल्डर (बड़ी चट्टान) टूटकर वाहन पर आ गिरा। दुर्घटना में वाहन चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

चार घायल धारचूला अस्पताल में भर्ती

बोलेरो के पिछले हिस्से में बैठे परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तत्काल उप जिला चिकित्सालय धारचूला भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

भूस्खलन और चट्टान गिरने के बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और चट्टान गिरने के जोखिम को देखते हुए प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से संवेदनशील मार्गों पर सतर्कता के साथ यात्रा करने की अपील की है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newskota breaking newskota newslatest news in hindinational newsPithoragarh AccidentPithoragarh Accident todayPithoragarh Tourist AccidentPithoragarh uttrakhandrajasthan breaking newsrajasthan latest newsrajasthan latest news in hindirajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .