पुष्कर में 50 मिमी वर्षा
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज।। राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रवेश से पहले ही कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक 50 मिलीमीटर (करीब 2 इंच) बारिश अजमेर जिले के पुष्कर में रिकॉर्ड की गई। वहीं मेवाड़ क्षेत्र, विशेषकर उदयपुर में उमस बढ़ने से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। udaipur Rajasthan Weather Update | Rajasthan Rain News | udaipur Rajasthan Rain News | rajasthan monsoon update 2026
राजस्थान में कहां-कहां हुई बारिश?
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। rajasthan monsoon update 2026 | Rajasthan Weather Forecast | Rajasthan IMD Update | udaipur latest news | monsoon update 2026 | udaipur live news
- पुष्कर (अजमेर) – 50 मिमी
- किशनगढ़ – 40
- अराई – 30
- सावर – 30
- गेगल – 30
- पाटन – 30
- बूंदी – 30
- नैनवा – 30
- कोटा – 30
- अजमेर शहर – 20 (मिलीमीटर में)
इसके अलावा राज्य के अन्य कई क्षेत्रों में भी हल्की बारिश दर्ज की गई।
उदयपुर और मेवाड़ में बढ़ी उमस
उदयपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में रविवार को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। हालांकि मेवाड़ क्षेत्र में उमस का असर तेज हो गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून पूर्व अगले कुछ दिनों तक उमस बनी रह सकती है। Rajasthan Monsoon Update 2026
क्या राजस्थान में हीटवेव चल रही है?
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान में कहीं भी हीटवेव (लू) दर्ज नहीं की गई। हालांकि पश्चिमी राजस्थान में 9 से 11 जून के बीच लू चलने की प्रबल संभावना जताई गई है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 की ताजा स्थिति
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज 8 जनू 2026 को मानसून पश्चिम-मध्य और पूर्व-.मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ और हहस्सों तथा तेलंगाना के कुछ इलाकों में आगे बढ़ गया है। अगले 3 से 4 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। Rajasthan Mausam Samachar | Monsoon Update 2026
मुख्य बातें (Key Highlights)
- राजस्थान के कई जिलों में बारिश का दौर जारी।
- पुष्कर में सर्वाधिक 50 मिमी (करीब 2 इंच) बारिश।
- उदयपुर और मेवाड़ क्षेत्र में उमस बढ़ी।
- राज्य में कहीं भी हीटवेव दर्ज नहीं।
- पश्चिमी राजस्थान में 9-11 जून के बीच लू की संभावना।
- अगले 3-4 दिनों में मानसून के और आगे बढ़ने के संकेत।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


