AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home National

दिव्यांग जोड़ों के सपनों को मिला नया आसमान

Lucky Jain by Lucky Jain
June 8, 2026
Reading Time: 1 min read
narayan seva sansthan 46th mass wedding for differently abled in delhi


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। नारायण सेवा संस्थान की ओर से नई दिल्ली में 46वें दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह समारोह आयोजित हुआ। सामूहिक विवाह में राजस्थान, झारखंड, बिहार, गुजरात और उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए 21 जोड़ों ने वैदिक मंत्रों और अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरों के साथ सात वचन लेकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया।

मंगल गीत गाकर उपस्थित अतिथियों और स्वयंसेवकों ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की। समारोह के दौरान संस्था के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, डायरेक्टर वंदना अग्रवाल तथा ट्रस्टी देवेंद्र चौबीसा ने सहयोगी दानदाताओं एवं अतिथियों का पारंपरिक सम्मान किया।

अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा, सामूहिक विवाह केवल दो व्यक्तियों का मिलन नहीं है, बल्कि यह सम्मान, समानता और सामाजिक समरसता का उत्सव है। हमारा प्रयास है कि कोई भी दिव्यांग या आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति केवल संसाधनों के अभाव में अपने जीवन के इस महत्वपूर्ण संस्कार से वंचित न रहे।

narayan seva sansthan 46th mass wedding for differently abled in delhi

गृहस्थी का सामान भेंट किया गया

नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थ जीवन की मजबूत शुरुआत देने के लिए संस्थान ने पलंग, अलमारी, गैस चूल्हा, पंखे, मिक्सर तथा 100 से अधिक प्रकार के घरेलू उपयोग के बर्तन भेंट किए।

संस्थान के संस्थापक पद्मश्री कैलाश मानव ने बताया कि नारायण सेवा संस्थान गत चार दशकों से नर सेवा नारायण सेवा के ध्येय के तहत काम कर रहा है। संस्थान अब तक 2582 दिव्यांग एवं निर्धन जोड़ों का विवाह संपन्न करा चुका है। संस्था अब तक 39388 से अधिक लोगों को निशुल्क कृत्रिम अंग उपलब्ध करा चुकी है तथा 4ण्52 लाख से अधिक मरीजों का निशुल्क उपचार कर चुकी है।

प्यार, संघर्ष और उम्मीद की कहानी

इस समारोह में झारखंड के शिबू कुमार और गीता कुमारी की कहानी हर किसी की आंखें नम कर गई। पिछले दो वर्षों से एक.दूसरे का साथ निभा रहे इस जोड़े के सामने आर्थिक तंगी और सामाजिक चुनौतियां बड़ी बाधा बनी हुई थीं। शिबू के दोनों पैरों में विकृति है, जबकि गीता अपने दाहिने पैर से दिव्यांग हैं।

जब उम्मीद की किरण धुंधली पड़ने लगी, तब उन्होंने नारायण सेवा संस्थान का दरवाजा खटखटाया। संस्था ने गीता के उपचार में सहयोग किया और शिबू को आधुनिक कैलीपर्स उपलब्ध कराए, जिससे उनकी चलने-फिरने की क्षमता में उल्लेखनीय सुधार हुआ। अंततः दोनों का विवाह उसी संस्थान के मंच पर संपन्न हुआ जिसने उनके जीवन में नई आशा जगाई।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsdifferently abled mass weddingdifferently abled mass wedding in delhilatest news in hindimass wedding ceremonynarayan seva sansthannarayan seva sansthan 46th mass weddingnarayan seva sansthan 46th mass wedding for differently abled in delhinational newsrajasthan newssocial causesudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .