जेडीए ने जगतपुरा में नंदपुरी अंडरपास के पास सड़क 80 फीट करने चौड़ी के लिए की कार्रवाई, इंटरनेट सेवाएं बंद
जयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजधानी Jaipur के जगतपुरा क्षेत्र में सोमवार को जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने सड़क चौड़ीकरण के तहत बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। नंदपुरी अंडरपास के पास सड़क 80 फीट चौड़ी करने के लिए सड़क सीमा में आ रहे बहुमंजिला भवनों और धार्मिक स्थलों को हटाया गया। Jaipur News Today | Jaipur JDA Action | JDA demolish encroachment including religious sites in jagatpura, internet ban
क्यों की गई कार्रवाई?
जेडीए के अनुसार जगतपुरा क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए सड़क चौड़ी की जा रही है। इसी के तहत में सड़क सीमा में आ रहे निर्माण को हटाने के लिए यह कार्यवाही की जा रही है। | JDA Bulldozer Action
कितनी सुरक्षा व्यवस्था की गई?
कार्रवाई को संवेदनशील मानते हुए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए। मौके पर करीब 3000 पुलिसकर्मी और अधिकारी तैनात किए गए। पूरे क्षेत्र में निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का उपयोग किया गया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरएसी बटालियन भी तैनात की गयी है।

कितने अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए?
जेडीए द्वारा सड़क सीमा में आ रहे कुल पांच धार्मिक स्थलों सहित सौ से ज्यादा निर्माण ध्वस्त करने की कार्रवाई की है। धार्मिक स्थलों को हटाने की कार्रवाई के कारण प्रशासन ने कार्रवाई को संवेदनशील माना।
इंटरनेट सेवाएं क्यों बंद की गईं?
संभावित अफवाहों और सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं को रोकने के लिए प्रशासन ने जयपुर में अस्थायी रूप से इंटरनेट सेवाएं बंद की हैं। इसके अलावा कार्रवाई स्थल पर वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटोग्राफी पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। | Jaipur Internet Ban | Rajasthan Latest News
मुख्य बिंदु (Highlights)
- जयपुर के जगतपुरा क्षेत्र में जेडीए की बड़ी कार्रवाई।
- 80 फीट सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाए गए।
- सड़क सीमा में आ रहे अवैध बहुमंजिला भवनों पर चला बुलडोजर।
- 5 धार्मिक स्थल भी हटाए गए।
- 3000 पुलिसकर्मियों की तैनाती और ड्रोन से निगरानी।
- इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद।
- वीडियो और फोटोग्राफी पर भी प्रतिबंध।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


