AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

एसीबी: नकली बीज प्रकरण, राजस्थान राज्य बीज निगम के निदेशक गिरफ्तार, पांच हिरासत में

Devendra Sharma by Devendra Sharma
June 8, 2026
Reading Time: 1 min read
Jugal Kishore Bishnoi ACB Raid Rajasthan Fake Seed Scam


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

निदेशक राज्य बीज निगम, जुगल किशोर विश्नोई के घर से 1 करोड़ 59 लाख एवं उसके भांजे स्वतंत्र विश्नोई से बस में सर्च के दौरान 85 लाख रूपए मिले

जयपुर, एआर लाइव न्यूज। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने नकली बीज प्रकरण में रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान राज्य बीज निगम के निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई और उनके भांजे स्वतंत्र विश्नोई को गिरफ्तार किया है, जबकि 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है। Spurious seed case in rajasthan Jugal Kishore Bishnoi | latest news fake seed case in rajasthan | acb news rajasthan

एसीबी के अनुसार राज्य सरकार द्वारा खराब बीज के गोदाम पर गत दिवसों में छापे की कार्यवाही की गई थी। गोदाम को सील आदि किया गया, ऐसे खराब बीजों की बिक्री पर लोग रोक लगाई गई एवं खराब बीजों की प्रयोगशाला में परीक्षण आदि की कार्यवाही की गई। इसी क्रम में किरण कपाड़िया की कंपनी गजराज ब्रांड के मूंगफली के बीजों के संदर्भ में भी उपरोक्त कार्रवाई की गई थी। इनके गोदाम को सील कर इनके बीजों की बिक्री पर रोक लगाई गई एवं लिए गए सैंपलों के परीक्षण आदि की कार्यवाही की गई।

निदेशक घर में तो भांजा बस में रिश्वत राशि के साथ पकड़े गए

राजस्थान राज्य बीज निगम डायरेक्टर जुगल किशोर बिश्नोई ने गजराज ब्राण्ड (मूंगफली बीज) कंपनी के किरण कपाड़िया से उनके गोदाम के बीज वापस गुजरात ले जाने एवं इस मामले को दबाने की एवज में करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए और गणपत बिश्नोई से करीब 60 लाख रुपए रिश्वत राशि वसूल की।

एसीबी को सूचना मिली कि सुबह के समय जुगल किशोर गजराज ब्रांड के किरण कपाड़िया से वसूली गयी राशि में से 90 लाख रुपए अपने भांजे स्वतंत्र बिश्नोई के माध्यम से गंगानगर भिजवा रहा हैं। जिस पर एसीबी टीम ने नाकाबंदी कर संबंधित बस को लूणकरणसर में रुकवा कर तलाशी ली और स्वतंत्र बिश्नोई से 85 लाख रूपये बरामद कर उसे लूणकरणसर में गिरफ्तार किया।

इस तरह एसीबी की टीम के द्वारा कार्रवाई करते हुए जुगल किशोर विश्नोई निदेशक राज्य बीज निगम के घर एवं बस में सर्च के दौरान कुल 2 करोड़ 44 लाख रूपये कि राशि बरामद की गयी है और दोनों को गिरफ्तार किया गया है। ACB recovers Rs 2.44 crore in Rajasthan fake seed case

कंपनी मालिक सहित अन्य को पूछताछ के लिए डिटेन किया

किसानों को वितरित किए जाने वाले बीजों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा बीज वितरण व्यवस्था में कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के संबंध में कार्रवाई करते हुए राजस्थान राज्य बीज निगम के निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई, गजराज ब्राण्ड (मूंगफली बीज) कंपनी के प्रोपराइटर किरण कापड़िया, गणपत बिश्नोई, सुनील सेतीया तथा सतपाल को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है।

27 मई 2026 को गजराज ब्राण्ड के बीजों के विक्रय पर लगाई गयी थी रोक

प्रारंभिक अनुसंधान में यह तथ्य सामने आए हैं कि दिनांक 27 मई 2026 को किरण कापड़िया के मूंगफली बीज गोदाम पर की गई कार्रवाई के दौरान बीजों के नमूने एकत्रित किए गए थे तथा गजराज ब्राण्ड के बीजों के विक्रय पर रोक लगाई गई थी। उक्त कार्रवाई को प्रभावित करने, प्रकरण को दबाने तथा गोदाम में रखे नकली बीजों को वापस गुजरात ले जाने की अनुमति दिलाने एवं मदद करने की एवज में बड़ी मात्रा में रिश्वत राशि का लेन देन किया गया।

Rajasthan State Seed Corporation Director Jugal Kishore Bishnoi | fake seed case in Rajasthan Swatantra Bishnoi | Fake seed scam latest news Rajasthan | Gajraj brand groundnut seed controversy

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: acb news rajasthanACB Raid Rajasthan Fake Seed Scamacb recovered Rs 2.44 crore in a major fake seed case in RajasthanACB recovers Rs 2.44 crore in Rajasthan fake seed casefake seed case in rajasthan Jugal Kishore Bishnoifake seed case in Rajasthan Swatantra Bishnoifake seed case rajasthan Jugal Kishore Bishnoi Under ScannerFake seed scam latest news RajasthanGajraj brand groundnut seed controversyJugal Kishore Bishnoi Rajasthan State Seed Corporationlatest news fake seed case in rajasthanlatest news in hindiRajasthan Corruption Caserajasthan newsRajasthan State Seed Corporation Director Jugal Kishore Bishnoiudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .