AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर: 18 हजार लीटर मिलावटी घी जब्त, 42 हजार किलो डेयरी उत्पाद जांच के दायरे में

Lucky Jain by Lucky Jain
May 30, 2026
Reading Time: 1 min read
Udaipur news Adultered ghee 18000 Liters Seized, 42000 kg of Dairy Products Under Scrutiny


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की प्रवर्तन टीमों की उदयपुर में अंबेरी स्थित डेयरी फार्म और कृषि उपज मंडी सवीना में बड़ी छापेमारी

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मिलावट के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत शनिवार को खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की केंद्रीय प्रवर्तन टीम ने उदयपुर में अंबेरी स्थित श्री माधुर डेयरी फार्म एंड फूड प्रोडक्टस और कृषि उपज मंडी, सवीना में मैसर्स महालक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी पर बड़ी कार्रवाई की है। श्री माधुर डेयरी फार्म से 18 हजार लीटर घी जब्त किया है, महालक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी से 42 हजार किलो डेयरी उत्पाद मिलावटी होने के संदेह जब्त किए गए हैं। | Udaipur news | Adultered ghee 18000 Liters Seized | 42000 kg of Dairy Products Under testing | udaipur live news | udaipur news update | Udaipur news | Adultered ghee 18000 Liters Seized

खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी शुभमंगला ने बताया कि अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय एवं जिला टीम द्वारा संयुक्त रूप से माधुर डेयरी फार्म एंड फूड प्रोडक्ट्स, अम्बेरी, उदयपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न ब्रांड से घी का निर्माण एवं भंडारण किया जाना पाया गया, जिनमें प्रमुख रूप से उदयपुर फ्रेश देसी घी, उदयपुर फ्रेश काउ घी, माध्या देसी घी तथा जयन्त काउ घी शामिल हैं। टैंकों एवं विभिन्न कंटेनरों में भी बड़ी मात्रा में तैयार घी पाया गया। अनेक टिन में बिना लेबल एवं बिना आवश्यक विवरण अंकित किए हुए घी का भंडारण पाया गया, जो खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं था।

घी में पीला रंग डालकर गाय का घी बनाकर बेच रहे थे

कार्रवाई के दौरान श्री माधुर डेयरी फार्म एंड फूड प्रोडक्टस परिसर से फूड कलर की बोतलें भी बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया कि घी में पीला रंग डालकर उसे गाय के घी के रूप में विपणन करने का प्रयास किया जा रहा था। इस संबंध में विस्तृत वैज्ञानिक परीक्षण के लिए नमूने लिए गए हैं। जांच में यह भी पाया गया कि घी निर्माण हेतु विभिन्न स्रोतों से मक्खन खरीदा जा रहा था, जिनमें प्रमुख रूप से अरिहंत मिल्क प्रोडक्ट्स, इंदौर तथा चन्द्र कमल ब्रांड, देवास एमपी से प्राप्त मक्खन शामिल है, जिसे गर्म कर घी तैयार किया जा रहा था।

खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत घी के चार विधिक नमूने संग्रहित कर परीक्षण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए लगभग 18000 लीटर तैयार घी को मौके पर ही जब्त कर उसके विक्रय एवं वितरण पर रोक लगा दी गई है।

कृषि उपज मंडी, सवीना स्थित प्रतिष्ठान पर कार्रवाई

अभियान के अंतर्गत केंद्रीय टीम द्वारा कृषि उपज मंडी, सवीना स्थित मैसर्स महालक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी, डी-1 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न ब्रांडों के घी एवं दुग्ध उत्पादों का बड़ा स्टॉक पाया गया। उपलब्ध स्टॉक में प्रमुख रूप से महावीर काऊ घी, महावीर देसी घी, महालक्ष्मी घी, मिल्क फूड घी, सोनाई घी, काला काऊ घी, पंचगव्य घी, अमूल तथा नोवा घी सहित विभिन्न दुग्ध उत्पाद शामिल पाए गए। प्रारंभिक सत्यापन के अनुसार विभिन्न ब्रांडों के घी, मक्खन, दुग्ध उत्पादों का लगभग 42 हजार किलोग्राम से अधिक स्टॉक पाया गया, जिसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान महावीर ब्रांड घी (बैच संख्या-1) का स्टॉक भी पाया गया। उल्लेखनीय है कि इस बैच के घी को पूर्व में खाद्य सुरक्षा आयुक्त, राजस्थान द्वारा असुरक्षित (अनसेफ फूड) घोषित करते हुए उसके विक्रय, वितरण एवं भंडारण पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। प्रतिबंधित एवं असुरक्षित घोषित उक्त घी का स्टॉक पाए जाने पर केंद्रीय टीम द्वारा उसे तत्काल प्रभाव से जब्त कर लिया गया तथा उसके विक्रय एवं वितरण पर रोक लगा दी गई। संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

टीम ने उत्पादों के सैंपल जांच के लिए भेजे

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि संग्रहित नमूनों की प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट प्राप्त होने एवं जांच पूर्ण होने के पश्चात यदि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित प्रतिष्ठानों, संचालकों एवं उत्तरदायी व्यक्तियों के विरुद्ध अधिनियम के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई में संयुक्त आयुक्त डॉ. विजय प्रकाश शर्मा, केंद्रीय टीम के खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद शर्मा, अमित शर्मा, लोकेश शर्मा एवं देवेन्द्र सिंह राणावत तथा उदयपुर जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक गुप्ता एवं नरेन्द्र सिंह शामिल रहे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: Adultered ghee 18000 Liters Seized in udaipurar live newslatest news in hindimahalaxmi trading company savina krishi mandiRajasthanrajasthan newsshri madhav farm and food products amberi udaipurshri madhur farm and food products amberi udaipurudaipurUdaipur Adultered ghee 18000 Liters Seizedudaipur live newsUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .