AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Gujarat (Hindi)

वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन 2026 के रजिस्ट्रेशन 1 जून से शुरू

Lucky Jain by Lucky Jain
May 29, 2026
Reading Time: 1 min read
Vedanta Zinc City Half Marathon registration will start from 1 june


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

6 सितंबर को होने वाली एआईएमएस प्रमाणित इस दौड में 21, 10 और 5 किलोमीटर श्रेणियों में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय धावक होगें शामिल

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिन्दुस्तान जिंक ने वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन के तीसरे संस्करण की घोषणा की। यह मैराथन 6 सितंबर 2026 को राजस्थान के उदयपुर जिले में आयोजित होगी। हिंदुस्तान जिंक द्वारा एनी बॉडी कैन रन के सहयोग से आयोजित यह दौड अपने दूसरे संस्करण की शानदार सफलता के बाद, यह मैराथन पूरे भारत के प्रतिभागियों को फतेह सागर झील और अरावली पहाड़ियों के खूबसूरत नजारों के बीच एक अविस्मरणीय दौड़ का अनुभव करने के लिए आमंत्रित करती है। Vedanta Zinc City Half Marathon 2026 | registration will start from 1 june | Vedanta Zinc City | Vedanta Zinc City Half Marathon third edition

इस दौड की विशेषता यह है कि फतेह सागर झील और अरावली पहाड़ियों के बीच होगी जो कि प्रतिभागियों के लिए सुप्रससिद्ध फतेह सागर झील और अरावली पहाड़ियों के मार्ग का यादगार अनुभव होगा। उल्लेखनीय है कि दूसरे संस्करण में वैश्विक और 27 राज्यों के भारतीय एलीट धावकों और शौकिया धावकों सहित 7000 से अधिक प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया था।

वर्चुअल रन का विकल्प भी होगा, प्रतिभागी दुनिया में कहीं से भी इसमें शामिल हो सकेंगे

वेदांता जिंक सिटी हॉफ मैराथन में दौड़ने वालों के लिए हाफ मैराथन 21 किलोमीटर, कूल रन 10 किमी, ड्रीम रन 5 किमी और रेस विद चैंपियंस शामिल होगी, जिसमें विशेष रूप से सक्षम बच्चे भी भाग लेंगे।

वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन आधिकारिक तौर पर 1 जून 2026 से उदयपुर मैराथन और हिंदुस्तान जिंक के सोशल मीडिया पेज और वेबसाइट के जरिए शुरू होंगे और तब तक खुले रहेंगे जब तक सभी स्लॉट भर नहीं जाते।

एक वर्चुअल रन का विकल्प भी होगा जिससे प्रतिभागी दुनिया में कहीं से भी इसमें शामिल हो सकेंगे। इस अनुभव को और भी खास बनाने के लिए, प्रतिभागियों को हिंदुस्तान जिंक की खदानों से प्रेरित एक खास जिंक फिनिशर मेडल दिया जाएगा, जो जिंक सिटी की भावना का प्रतीक होगा।

वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन को एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन एंड डिस्टेंस रेस द्वारा आधिकारिक तौर पर प्रमाणित किया गया है, जिससे इसे एक लिस्टेड अंतर्राष्ट्रीय आयोजन के रूप में वैश्विक पहचान मिली है।

Tags: ar live newshindustan zinclatest news in hindiRajasthanregistration will start from 1 juneudaipurUdaipur newsudaipur news updateVedanta Zinc CityVedanta Zinc City Half MarathonVedanta Zinc City Half Marathon 2026Vedanta Zinc City Half Marathon 3rd edition

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .