जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सामने आयी हकीकत
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर जिले में एनएचएआई के अधिन सड़कों पर 370 तथा पीडब्ल्यूडी एनएच की सड़कों से 67 चिन्हित अतिक्रमण अभी तक नहीं हटे है। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यह बात सामने आयी है । udaipur latest news | Encroachments Along Roadsides in Udaipur
जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने तहसील वार चिन्हित और बकाया अतिक्रमणों की लोकेशन वाइज जानकारी लेते हुए उन्हें जल्द से जल्द हटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए उक्त कार्य की हर सप्ताह समीक्षा करने के निर्देश दिए। Road Safety Meeting udaipur
ब्लेक स्पॉट सुधार के भी निर्देश
कलेक्टर ने कहा कि चिन्हित स्थलों में यदि कोई धार्मिक स्थल हो तो राजस्थान विधानसभा की ओर से पारित एक्ट के प्रावधानों के अनुसार विधिवत् उसे स्थानांतरित कराया जाए। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ.अमृता दुहन ने अतिक्रमण हटवाने के लिए अपेक्षित पुलिस जाब्ता अविलंब उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया। कलेक्टर ने ब्लेक स्पॉट सुधार के भी निर्देश दिए।
एसपी डॉ.दुहन ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर पूर्व में दिए निर्देशों के बावजूद लेन ड्राईविंग होर्डिंग्स, साइनेज नहीं लगाए जाने पर एनएचएआई के अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। कलक्टर ने देबारी से काया के मध्य अवैध पार्किंग पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने, शहर में चिन्हित स्थलों पर प्राथमिकता वाले स्थलों की सूची पुलिस से प्राप्त पेन्सिल डिवाइडर लगाने के कार्य जल्द शुरू करने के भी निर्देश दिए।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


