रेस्क्यू टीमों ने शुरू किया बचाव कार्य: 80 पर्यटक सुरक्षित उतारे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर,(एआर लाइव न्यूज)। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग गोंडोला स्थित दुनिया के तीसरे सबसे ऊंचे रोपवे में सोमवार दोपहर को तकनीकी खराबी आने से 65 केबल कार (केबिन) अचानक हवा में रूक गयीं। इन घटनाक्रम के चलते केबल कार में बैठे 300 पर्यटक हवा में फंस गए। घबराहट में पर्यटक चीखने चिल्लाने लगे। Gulmarg Ropeway tech snag hits 300 Tourists stuck in cable car in Mid Air | Gulmarg Ropeway incident
सूचना पर तत्काल रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची और सेना की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अलग-अलग तरीके से अलग-अलग टीमों ने बचाव कार्य शुरू किए। जिस केबल कार तक सीढ़ी पहुंच सकती थी, उन पर्यटकों को पूरी सावधानी के साथ सीढ़ी लगाकर उतारा, वहीं सैकड़ों फीट उंचाई पर अटके पर्यटकों को रस्सी के सहारे रेस्क्यू किया जा रहा है। सभावना जताई जा रही है कि रेस्क्यू ऑपरेशन देर रात तक चल सकता है।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। सभी केबिन और उसमें फंसे पर्यटक सुरक्षित हैं। प्रशिक्षित टीमों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। केबिन में बैठे पर्यटक घबराएं नहीं।
चलते-चलते अचानक सभी केबल कार रूक गयीं
जानकारी के अनुसार यह घटनाक्रम सोमवार दोपहर का है। 65 केबल कार रोपवे पर जा रही थीं, जिनमें करीब 300 पर्यटक मौजूद थे। रोपवे में अचाकन खराबी आने से सभी केबल कार रूक गयीं और पर्यटक हवा में ही फंस गए। केबल कार में बैठे पर्यटकों में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हैं। हवा में फंसे पर्यटकों में काफी घबराहट है। महिला और बुजुर्ग पर्यटकों का रस्सी के सहारे रेस्क्यू करना बेहद चुनौतीपूर्ण है। जानकारी के अनुसार देरशाम तक 80 पर्यटकों को रेस्क्यू किया जा चुका है। ऐसे में संभावना है कि यह रेस्क्यू ऑपरेशन रातभर चल सकता है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


