परिवार में रात्री जागरण और प्रसादी के चलते सभी भाइयों के परिवार और बच्चे उमरड़ा स्थित घर आए हुए थे
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र के उमरड़ा स्थित अरिहंत क्रशर प्लांट की खदान में भरे पानी में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गयी। दोनों बच्चे पूर्व सरपंच लोगर मीणा के परिवार से थे। हादसे की सूचना पर पुलिस और नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर पानी में डूबे बच्चों की तलाश की गयी। कुछ ही देर में टीम ने दोनों बच्चों को पानी से निकाल लिया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। Udaipur latest news | Cousin brother died Drown in mine water in umarda udaipur
ग्रामीण मोरचरी में इकट्ठे हो गए हैं और क्रशर प्लांट के प्रबंधन के प्रति विरोध दर्ज कर आर्थिक सहायता की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा क्रशर प्लांट प्रबंधन ने खदान को खुला छोड़ा हुआ था, इसलिए हादसा हुआ। udaipur news | drowning accident in udaipur | udaipur live news | udaipur news latest update | udaipur drowning case
खेलते-खेलते पानी में उतरे और डूब गए
हिरणमगरी थाने के एएसआई पर्वत सिंह ने बताया कि हादसे में धरमतलाई, उमरड़ा निवासी ओमकार लाल (16) पुत्र नाथूलाल मीणा और जावरमाइंस के नाकोली केवड़ाखुर्द निवासी पुष्कर मीणा उर्फ कुंदन (16) पुत्र नानालाल की मौत हुई है। दोनों किशोर चचेरे भाई थे और उमरड़ा के पूर्व सरपंच लोगर मीणा के भतीजे थे। परिवार में बीती रात रात्री जागरण और प्रसादी का कार्यक्रम था। इसी के चलते सभी भाइयों के परिवार, बच्चे उमरड़ा के धरमतलाई स्थित घर आए हुए थे।
आज दोपहर परिवार के चार बच्चे खेलते-खेलते अरिहंत क्रशर प्लांट की खदान की तरफ चले गए। चारों बच्चे पानी में उतर गए। इनमें परिवार के दो बच्चे तो खदान में पानी के किनारे ही रहे, लेकिन ओमकार और पुष्कर खदान में गहरे पानी की तरफ चले गए और डूब गए। जब दोनों बाहर नहीं आ सके तो किनारे खड़े चचेरे भाइयों ने शोर मचाकर परिजनों और ग्रामीणों को बुलाया। कुछ ही देर में परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस और नागरिक सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन अफसोस तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


