AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर में गैंगवॉर: जमानत पर छूटते ही हिस्ट्रीशीटर का हिस्ट्रीशीटर पर हमला, फायरिंग और चाकूबाजी

Lucky Jain by Lucky Jain
May 21, 2026
Reading Time: 1 min read
udaipur crime news gangwar firing on history sheeter by history sheeter


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिस्ट्रीशीटर v/s हिस्ट्रीशीटर: इमरान कुंजड़ा गैंग के बदमाशों ने विरोधी गुट के मोहसिन व उसके साथियों पर किया हमला, एक को गोली लगी, दो चाकू से घायल

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के घंटाघर थाना क्षेत्र के पीपली चौक में बुधवार रात तीन लड़कों पर हुई फायरिंग और चाकूबाजी की घटना के पीछे बदमाशों में गैंगवार या क्षेत्र में दहशत कायम करने की लड़ाई का खुलासा हुआ है। इसी के चलते इमरान कुंजड़ा गैंग के हिस्ट्रीशीटर बड़ा मेवाती ने गैंग के बदमाशों के साथ मिलकर विरोधी गुट के उन लड़कों पर हमला किया, जिनके साथ पिछले कुछ दिनों से छोटी-छोटी बातों से कहासुनी और रंजिश चल रही थी। घायल तीन युवकों पर मोहसिन हिस्ट्रीशीटर है, जबकि सलमान जिसके रीढ़ की हड्डी में गोली लगी है का भी आपराधिक रिकॉर्ड है। udaipur crime news | firing in udaipur | udaipur gangwar | firing on history sheeter by history sheeter in udaipur | udaipur news

एडि.एसपी उमेश ओझा ने बताया कि सिलावटवाड़ी निवासी सलमान, मोहसिन उर्फ पिनाक्यू, मोहम्मद नाजिम घायल हुए हैं। सलमान के गोली लगी, जबकि मोहसिन और नाजिम चाकू लगने से चोटें आयी हैं। तीनों बुधवार रात पीपली चौक में एक दुकान के बाहर बैठे थे। तभी बाइक पर आए बदमाशों ने इन तीनों पर हमला कर फायरिंग और चाकूबाजी की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों के बयान लेकर और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को चिह्नित कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

थानाधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों को चिह्नित कर उनकी तलाश की जा रही है। हमलावरों में शामिल हिस्ट्रीशीटर बड़ा मेवाती और इसके साथी बदमाश इरफान, अरबाज सहित अन्य के आपराधिक रिकॉर्ड हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं इन्होंने जिन लड़कों पर हमला किया-मोहसिन वह भी हिस्ट्रीशीटर है और मोहसिन के साथ मौजूद सलमान के खिलाफ भी पूर्व में मुकदमा दर्ज हो चुका है।

इमरान कुंजड़ा जेल में है, जबकि मेवाती इसी महीने जेल से जमानत पर बाहर आया है

जानकारी के अनुसार इमरान कुंजड़ा गैंग में इमरान सहित ज्यादातर बदमाश जेल में है। बड़ा मेवाती भी जेल में था, जो कुछ दिनों पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया है। कुछ दिन पहले विरोधी गुट के मोहसिन के साथ आते-जाते इमरान कुंजड़ा गैंग के बदमाशों की कहासुनी हुई थी।

बाहर आते ही गैंग के बदमाशों को दोबारा एक्टिव करने, विरोधी गुट को डराने, मोहसिन को सबक सिखाने और क्षेत्र में फिर से वर्चस्व बनाने की मंशा से बड़ा मेवाती ने साथी बदमाशों के साथ मोहसिन पर हमला किया। सलमान और नाजिम मोहसिन के साथ रहते हैं, इसलिए वे दोनों भी इस हमले की चपेट में आए। जिसमें सलमान के गोली लगी है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsfiring in udaipurfiring on history sheeter by history sheeterfiring on history sheeter in udaipurlatest news in hindiRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur Crime Newsudaipur gangwarUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .