इस वर्ष 56 हजार वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा कराई जाएगी
जयपुर,एआर लाइव न्यूज। देवस्थान विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026-27 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने अगले सप्ताह से 15 दिनों के लिए विभागीय पोर्टल खोलने के निर्देश दिए गए हैं। इस वर्ष योजना के तहत कुल 56 हजार वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा कराई जाएगी, जिसमें 50 हजार लोगों को ट्रेन और 6 हजार लोगों को हवाई यात्रा का लाभ मिलेगा। latest news Varishth Nagrik Tirth Yatra Yojana | latest news Varishth Nagrik Tirth Yatra Yojana 2026 portal open next week | Devasthan vibhag yatra 2026
देवस्थान विभाग के मंत्री ने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि अगले सप्ताह जब पोर्टल 15 दिनों के लिए खुले, तो ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बिल्कुल सरल हो ताकि हमारे बुजुर्गों को कोई परेशानी न आए। विभाग के मंत्री ने समीक्षा बैठक में मंदिरों के जीर्णोद्धार को लेकर भी निर्देश दिए। बैठक में देवस्थान विभाग की शासन सचिव शुचि त्यागी, अतिरिक्त आयुक्त गितेशश्री मालवीय, सहायक आयुक्त रतनलाल योगी, महेंद्र देवतवाल, सहित प्रदेशभर के सहायक आयुक्त वर्चुअल माध्यम से जुड़े। Varishth Nagrik Tirth Yatra devasthan vibhag rajasthan |
सोमनाथ के लिए 5 जून को जयपुर से रवाना होगी विशेष ट्रेन
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के अंतर्गत 5 जून 2026 को दोपहर 3 बजे दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन जयपुर से रवाना होगी। प्रदेश के लगभग 1000 वरिष्ठजन द्वारका, नागेश्वर और सोमनाथ के दर्शन के लिए विशेष ट्रेन से जाएंगे। अजमेर व आबू रोड स्टेशन से भी वरिष्ठजन सवार होंगे। पूरी व्यवस्था देवस्थान विभाग की ओर से की जाएगी। ट्रेन 6 जून को सुबह करीब 11.30 बजे ट्रेन सोमनाथ पहुंचेगी। 7 जून को सोमनाथ के शेष दर्शनीय स्थलों के दर्शन के बाद रात करीब 11.30 बजे ट्रेन द्वारका के लिए रवाना होगी और 10 जून को शाम करीब 4 बजे वापस जयपुर पहुंचेगी। devasthan vibhag Varishth Nagrik Tirth Yatra Yojana 2026
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


