AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कलेक्टर ने डॉ.अरविंदर सिंह की दिव्यांगों पर आधारित पांच पुस्तकों का लोकार्पण किया

Lucky Jain by Lucky Jain
May 19, 2026
Reading Time: 2 mins read
udaipur Collector release five books by Dr. Arvinder Singh based on differently abled person legal rights and life


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूडीए कमिश्नर अभिषेक खन्ना ने भी दिया शहर को दिव्यांग-अनुकूल बनाने का पूर्ण आश्वासन

  • डॉ.अरविंदर सिंह ने बताया ये पुस्तकें विपरीत परिस्थितयों में दिव्यांगता के बावजूद आगे बढ़ने की कला और अपने कानूनी अधिकारों की रक्षा पर लिखी है

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने आज पेनेशिआ डिसेबिलिटी राइट्स एक्टिविस्ट्स (पीडीआरए) के अध्यक्ष एवं अर्थ डायग्नोस्टिक सेंटर के सीईओ डॉ. अरविंदर सिंह द्वारा लिखित दिव्यांगजन कल्याण एवं जागरूकता की पांच महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन किया है। ये पुस्तकें दिव्यांगजनों के उत्थान, उनके कानूनी अधिकारों और समाज में उनके समावेशन को बढ़ावा देने में सहायक होंगी। इन पुस्तकों में दिव्यांग बच्चों की पेरेंटिंग, दिव्यांग अधिकार, दिव्यांग बच्चो की शिक्षा, रोजगार के अवसर और दिव्यांग विकास पर विस्तृत जानकारी प्रदान की है। यह पुस्तकें अमेजॉन पर भी प्रकाशित हुई हैं। udaipur Collector release five books by Dr. Arvinder Singh based on differently abled person legal rights and life | book for differently abled person | differently abled person book | inspiring book | Dr. Arvinder Singh news

डॉ. अरविंदर सिंह की पांच पुस्तकों का शीर्षक

  • दिव्यांग अधिकार कानून 2016: एक सरल मार्गदर्शिका
  • मेरा बच्चा मेरी ताकत: दिव्यांग बच्चे के माता-पिता की प्रेरणादायक यात्रा
  • अनंत संभावनाएं: दिव्यांग शिक्षा और विकास
  • स्वावलम्बन की उड़ान: दिव्यांगता और रोजगार
  • समान डगर गौरवपूर्ण सफर

संस्था द्वारा दिव्यांग समाज के लिए किए जा रहे जमीनी कार्यों को जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने सराहा और दिव्यांग कल्याण हेतु किसी भी सहायता का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि समाज को इस प्रकार के संवेदनशील और सकारात्मक प्रयासों की अत्यंत आवश्यकता है। डॉ. सिंह ने पुस्तक विमोचन के बाद कलेक्टर महोदय को पत्र सौंपा। इस पत्र के माध्यम से उदयपुर शहर को दिव्यांग-अनुकूल बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं। arth dr arvinder singh | dr arvinder singh news | arth group | Disability Rights | Panacea Disability Rights Activists | Dr Arvinder Singh arth news | Disability Rights Activist Dr Arvinder Singh | dr arvinder singh udaipur

  • शहर के सभी सार्वजनिक शौचालयों को दिव्यांग-अनुकूल (Accessible) बनाया जाए।
  • बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सुगम्यता (Access) सुनिश्चित की जाए।
  • फतेहसागर झील पर दिव्यांगजनों के लिए उचित और आरक्षित पार्किंग की व्यवस्था हो।

सार्वजनिक स्थलों को दिव्यांगजनों के लिए सुगम बनाने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा

संस्था की इस न्यायसंगत मांग पर जिला कलेक्टर ने बेहद सकारात्मक रुख अपनाया। उन्होंने उदयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त अभिषेक खन्ना को इन सभी प्रस्तावों के लिए उचित कदम उठाने के लिए कहा।

इसके पश्चात पेनशिआ का प्रतिनिधिमंडल यूडीए कमिश्नर अभिषेक खन्ना से मिलने पहुंचा और उन्हें भी ज्ञापन की प्रति सौंपी। कमिश्नर खन्ना ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए आश्वस्त किया कि शहर के पर्यटन स्थलों और सार्वजनिक स्थलों को दिव्यांगजनों के लिए सुगम बनाने का कार्य जल्द से जल्द प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाएगा।

डॉ.अरविंदर सिंह ने कहा कि चूंकि वह स्वयं भी पोलियो जनित 50 प्रतिशत दिव्यांगता का सामना कर रहे है इसलिए यह पुस्तकें उन्होंने विपरीत परिस्थितयों में दिव्यांगता के बावजूद आगे बढ़ने की कला और अपने कानूनी अधिकारों की रक्षा पर लिखी है। यह पुस्तकें समस्त सरकारी पुस्तकालयों में निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। डॉ सिंह ने बताया कि अर्थ डायग्नोस्टिक्स और पेनशिआ डिसेबिलिटी दिव्यांगों के कानूनी अधिकारों की रक्षा और सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

इस पूरे विमोचन और मुलाकात के दौरान संस्था के कोषाध्यक्ष डा खुर्शीद अहमद, सचिव सत्येंद्र पंवार और प्रशासनिक प्रमुख डिम्पल सुहालका उपस्थित रहे।

क्लिक कर यह भी पढ़ें: रोडवेज चेयरमैन को क्यों लोकअदालत ने तलब किया

उदयपुर: लोक अदालत ने रोडवेज चेयरमैन को नोटिस जारी कर किया तलब
Tags: ar live newsArth diagnosticsarth dr arvinder singharth groupbook for differently abled persondisability rightsDisability Rights Activist Dr Arvinder SinghDr Arvinder Singh Udaipurdr arvinder singh udaipur newsDr. Arvinder Singh newsifferently abled person bookinspiring booklatest news in hindiPanacea Disability Rights Activistsudaipurudaipur Collector release five books by Dr. Arvinder SinghUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .