उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर के अधिकतम तापमान में सोमवार के मुकाबले मंगलवार को 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। उदयपुर के रात के तापमान में भी 3.4 डिग्री की आई है। monsoon 2026 latest update | udaipur live news
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को उदयपुर में अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि अभी भी अधिकतम तापमान औसत सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। ऐसे में आमजन को दिन के समय गर्मी से बहुत ज्यादा राहत नहीं मिली है। उदयपुर में एक दिन पहले अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री था। न्यूनतम तापमान सोमवार को 29.0 डिग्री था जो कि मंगलवार को गिरावट के साथ 25.6 डिग्री पर आ गया। इससे पहले 17 मई को अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री था। udaipur Heatwave rajasthan latest news
हीटवेव की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह उत्तर -पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अत्यधिक तापमान स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है। आगामी 23 मई तक राजस्थान के भी कुछ भागों में हीटवेव की संभावना है।
मानसून-2026 अपडेट
अगले तीन चार दिनों में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान इस साल मानसून 26 मई को केरल पहुंच सकता है। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूहमें इस सप्ताह तथा पूर्वाेत्तर भारत और इससे सटे पूर्वी भारत में 21 से 25 मई के दौरान भारी बारिश की संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


