AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home National

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने हिन्दुस्तान जिंक के दरीबा स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स का किया दौरा

Lucky Jain by Lucky Jain
May 18, 2026
Reading Time: 1 min read
Union Minister G. Kishan Reddy visits Hindustan Zinc Dariba Smelting Complex


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कर्मचारियों और सामुदायिक विकास की पहल से हुए रूबरू

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। कोयला और खान मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने राजस्थान में हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के राजपुरा दरीबा कॉम्प्लेक्स का दौरा किया। हिन्दुस्तान जिंक की सिंदेसर खुर्द माइन और दरीबा स्मेल्टिंग की संचालन प्रणाली, आधुनिक तकनीक, श्रमिकों कर्मचारियों के सुविधाओं सहित कंपनी द्वारा सामुदायिक विकास के लिए किये जा रहे कार्यो की जानकारी ली। Union Minister G. Kishan Reddy visits Hindustan Zinc Dariba Smelting Complex

हिन्दुस्तान जिंक प्रति वर्ष 1.1 मिलियन टन से अधिक धातु उत्पादन के साथ देश के महत्वपूर्ण खनिजों की क्षमता को सामने ला रही है, घरेलू वैल्यू चेन को मजबूत बना रही है और इंफ्रास्ट्रक्चर, क्लीन एनर्जी व भविष्य के उद्योगों के लिए आवश्यक धातुओं के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बना रही है।

देश की पहली महिला माइन रेस्क्यू टीम के लाइव डेमो को सराहा

केंद्रीय मंत्री ने कंपनी की विश्व सबसे बड़ी और आधुनिक अंडरग्राउंड चांदी खदानों में से एक सिंदेसर खुर्द माइन में एवं दरीबा स्मेल्टिंग में दरीबा स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स का दौरा किया। यहां उन्होंने कंट्रोल रूम, सेल हाउस और कैथोड यार्ड का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने हिन्दुस्तान जिंक की प्रोडक्ट गैलरी देखी। सिंदेसर खुर्द माइन के कॉन्फ्रेंस हॉल में उन्हें एक विशेष वीडियो और प्रेजेंटेशन के जरिए खदान के इतिहास, क्षमता, सुरक्षा नियमों, पेस्ट फिलिंग और टेली-रिमोट ऑपरेशन्स की जानकारी दी गई।

उन्होंने कंट्रोल रूम का दौरा किया और रिमोट से चलने वाली मशीनों व उपकरणों को देखा जहां आधुनिक तकनीक का प्रदर्शन किया गया। साथ ही उन्होनें देश की पहली महिला माइन रेस्क्यू टीम के लाइव डेमो को भी सराहा। इस दौरान हिन्दुस्तान ज़िंक के सीईओ अरुण मिश्रा और कोयला एवं खान मंत्रालय के संयुक्त सचिव विवेक बाजपेयी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि हिंदुस्तान जिंक का संचालन यह दिखाता है कि भारत एक आधुनिक, जिम्मेदार और आत्मनिर्भर माइनिंग क्षेत्र बनाने की दिशा में किस प्रकार प्रगति कर रही है। कंपनी का आधुनिक टेक्नोलॉजी, बेहतरीन कामकाज, सुरक्षा और सामाजिक विकास पर बल माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर और विकसित भारत 2047 के सपने के अनुरूप है।

Union Minister G. Kishan Reddy visits Hindustan Zinc Dariba Smelting Complex -1

श्रमिकों के साथ लिया दोपहर का भोजन

केन्द्रीय मंत्री रेड्डी ने सिंदेसर खुर्द माइन की वर्कर कैंटीन में श्रमिकों के साथ दोपहर का भोजन किया। सिंदेसर खुर्द माइन की कैंटीन में दोपहर के भोजन के दौरान उन्होंने महिला माइनिंग इंजीनियरों और अन्य कर्मचारियों से भी मुलाकात की।
सीएसआर स्टॉल का अवलोकन कर समुदाय विकास को सराहा

केंद्रीय मंत्री ने हिन्दुस्तान जिंक की सीएसआर स्टॉल का भी दौरा किया, जहाँ उन्होंने कंपनी द्वारा समुदाय के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इनमें मुख्य रूप महिलाओं को आत्मनिर्भर और उद्यमी बनाने का प्रयास हेतु संचालित सखी, बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए, शिक्षा संबल और ऊंची उड़ान, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए संचालित मोबाइल हेल्थ वैन और कैंसर स्क्रीनिंग के जरिए इलाज पहुँचाना एवं ग्रामीणों के लिए स्वच्छ पेयजल की उपलब्घता के लिए संचलित आरओ वॉटर एटीएम की सुविधा, जिंक फुटबॉल अकादमी की महिला खिलाड़ियों से बातचीत एवं परियोजनाओं जानकारी ली।

Tags: ar live newsDariba Smelting Mine Hindustan ZincHindustan Zinc Dariba Smelting Complexlatest news in hindiRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news updateUnion Minister G. Kishan ReddyUnion Minister G. Kishan Reddy visits Hindustan Zinc Dariba Smelting Complex

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .