AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Education

राउंड टेबल एचआर कॉन्क्लेव 2026 में एआई के दौर में ह्यूमन टच की अहमियत पर हुआ मंथन

Lucky Jain by Lucky Jain
May 18, 2026
Reading Time: 1 min read
udaipur GMCH organised Round Table HR Conclave 2026


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल द्वारा एचआर प्रोफेशनल्स सोसायटी उदयपुर के सहयोग से राउंड टेबल एचआर कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उदयपुर सहित विभिन्न कॉर्पोरेट, एजुकेशन एवं हेल्थकेयर संस्थानों से 100 से अधिक एचआर हेड्स एवं वरिष्ठ एचआर प्रोफेशनल्स ने भाग लिया। udaipur geetanjali hospital (GMCH) organised Round Table HR Conclave 2026.

गीतांजलि ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकित अग्रवाल ने कार्यक्रम के आयोजन को लेकर कहा बदलते दौर में एआई एवं टेक्नोलॉजी के साथ ह्यूमन वैल्यूज़ और संवेदनशील नेतृत्व का संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में आईआईएम उदयपुर की एग्जीक्यूटिव एजुकेशन हेड डॉ राजेश्वरी नरेंद्रन, हिंदुस्तान जिंक के सीएचआरओ मुनिश वासुदेवा उपस्थित रहे।

वहीं स्पीकर्स एवं पैनलिस्ट्स में जीएमसीएच के सीईओ ऋषि कपूर, अडानी रियल्टी के बिजनेस हेड सत्येंद्र गौर, गीतांजलि ग्रुप के सीएचआरओ डॉ राजीव पंड्या, क्यूसीएफआई के चेयरमैन डॉ एनके शर्मा और जीएमसीएच मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ हरप्रीत सिंह, मार्केटिंग हेड कल्पेश चंद रजबार सहित सहित विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के एचआर एक्सपर्ट्स उपस्थित रहे।

एआई को एचआर के प्रतिस्पर्धी के रूप में नहीं, सहयोगी के रूप में देखना चाहिए

कार्यक्रम में एचआर बियॉन्ड टेक्नोलॉजी एंड एआई तथा एचआर ऐज ए स्ट्रेटेजिक बिजनेस पार्टनर विषयों पर विशेष पैनल डिस्कशन आयोजित किए गए। चर्चा के दौरान वक्ताओं ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि एआई एवं ऑटोमेशन को एचआर के प्रतिस्पर्धी के रूप में नहीं बल्कि सहयोगी के रूप में देखा जाना चाहिए।

एक्सपर्ट्स ने कहा कि एआई वर्कप्लेस पर रिपिटेटिव टास्क्स एवं ऑपरेशनल प्रेशर को कम कर सकता है, जिससे एचआर प्रोफेशनल्स एम्प्लॉई डेवलपमेंट, वर्कप्लेस कल्चर, लीडरशिप बिल्डिंग एवं ह्यूमन रिलेशनशिप्स पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।

वक्ताओं ने यह भी कहा कि आने वाले समय में वही ऑर्गेनाइजेशंस अधिक सफल होंगी जो टेक्नोलॉजी एवं ह्यूमन टच के बीच बेहतर अलाइनमेंट स्थापित कर पाएंगी। एआई कार्य की स्पीड एवं एफिशिएंसी बढ़ा सकता है, लेकिन एम्प्लॉई ट्रस्ट, इमोशनल कनेक्शन एवं पॉजिटिव वर्क कल्चर का निर्माण केवल ह्यूमन लीडरशिप एवं सेंसिटिव एचआर अप्रोच द्वारा ही संभव है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।\

Tags: ar live newsgeetanjali medical college and hospitalGMCH Udaipurlatest news in hindiRajasthanrajasthan newsRound Table HR Conclave 2026udaipurudaipur GMCHudaipur GMCH organised Round Table HR Conclave 2026Udaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .