प्रदेश में 56 हजार यात्री करेंगे तीर्थ दर्शन : आवेदन स्वयं के स्तर पर या ई मित्र के माध्यम से भी कर सकेंगे
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के तहत 50 हजार लोगों को रेल और 6 हजार लोगों को हवाई मार्ग से निशुल्क तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी। जल्द ही आवेदन की तारीख घोषित की जाएगी। आवेदन स्वयं के स्तर पर या ई मित्र के माध्यम से भी कर सकेंगे । latest news udaipur Varishth Nagrik Tirth Yatra Yojana 2026 | devasthan vibhag Varishth Nagrik Tirth Yatra Yojana 2026
देवस्थान विभाग आयुक्त लक्ष्मी नारायण मंत्री ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के लिए शीघ्र ही नए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसकी जानकारी देवस्थान विभाग की वेबसाईट पर भी दी जाएगी। Varishth Nagrik Tirth Yatra devasthan vibhag rajasthan | udaipur news update | devasthan vibhag udaipur
तीर्थ स्थलों पर रेल व हवाई मार्ग से यात्रा
देवस्थान आयुक्त ने बताया कि प्रदेश सरकार की बजट घोषणा के तहत वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना-2026 के लिए प्रदेश के 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों को देश के 15 जन आस्था से जुडे़ तीर्थ स्थलों पर रेल व हवाई मार्ग द्वारा निशुल्क यात्रा करवाई जाएगी। हवाई मार्ग द्वारा पशुपतिनाथ काठमांडू नेपाल की निशुल्क यात्रा का प्रावधान है।
लॉटरी से होगा चयन
अतिरिक्त आयुक्त देवस्थान, गितेश श्री मालवीया ने बताया कि आवेदनकर्ता का राजस्थान का मूल निवासी होना जरूरी है। आवेदन स्वयं के स्तर पर या ई मित्र के माध्यम से भी कर सकेंगे। दस्तावेजों में जनाधार कार्ड, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र,आयकरदाता नही होने का प्रमाण पत्र व पूर्व में इस योजना का लाभ नही लेने के स्व घोषणा पत्र के साथ ही मतदाता पहचान पत्र लगाना आवश्यक होगां।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


