उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर सहित लगभग पूरे राजस्थान में भीषण गर्मी से आमजन परेशान नजर आ रहा है। प्रदेश में आबूराज को छोड़कर अन्य सभी क्षेत्रों में दिन का तापमान 40 या 41 डिग्री से अधिक दर्ज हो रहे है। इसमें उदयपुर भी शामिल है। latest news Heatwave udaipur rajasthan | latest news udaipur Heatwave rajasthan | udaipur latest news
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान पश्चिमी राजस्थान में बाड़मेर में 45.4 डिग्री जबकि पूर्वी राजस्थान में चित्तौड़ में 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आबूराज में दिन का तापमान 32.1 रहा।
प्रदेश के इन शहरों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री से अधिक
बाड़मेर 45.4, बीकानेर 45.0, चित्तौड़ 44.6, चूरू 43.6, जैसलमेर 44.9, जोधपुर 43.8, कोटा 44.2, श्रीगंगानगर 44.1,फलोदी में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में अधिकांश शहरों में दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज हो रहा है।
मानसून-2026 अपडेट
दक्षिण-पश्चिम मानसून आज 18 मई 2026 को दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के कुछ और हिस्सों, कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, अंडमान सागर के अधिकांश हिस्सों, संपूर्ण अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में और आगे बढ़ गया है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


