जनगणना निदेशक बिष्णुचरण मल्लिक ने ली समीक्षा बैठक
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। भारत की जनगणना 2027 को लेकर जनगणना निदेशक बिष्णुचरण मल्लिक ने शुक्रवार को उदयपुर में कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक ली। इस दौरान स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि उदयपुर जिले में स्वगणना के तहत करीब 25 हजार लोगों ने पोर्टल के माध्यम से ऑन लाइन स्वगणना दर्ज की है। latest news udaipur Census-2027 | Census-2027 latest news udaipur | Census-2027 udaipur news
जनगणना निदेशक बिष्णुचरण मल्लिक ने संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी तथा प्रमुख जनगणना अधिकारी(कलक्टर) गौरव अग्रवाल की उपस्थित में हुई बैठक में कहा कि जनगणना कार्य के दौरान कोई भी भवन चिन्हिकरण से नहीं छूटना चाहिए। उन्होंने कहा कि चाहे भवन आवासीय हो, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, अस्पताल, विद्यालय अथवा अन्य किसी उपयोग का हो, सभी का शत प्रतिशत सर्वे किया जाए। 16 मई से 14 जून तक चलने वाले फील्ड सर्वे कार्य के लिए पर्याप्त समय निर्धारित किया गया है। इसलिए कार्मिक जल्दबाजी नहीं कर गंभीरता से सही जानकारी दर्ज करें। udaipur news | Census-2027 udaipur
कार्मिक भीषण गर्मी में फील्ड सर्वे के लिए नहीं निकले
मल्लिक ने कहा कि वर्तमान भीषण गर्मी को देखते हुए प्रगणकों एवं सर्वे कार्मिक दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच फील्ड सर्वे के लिए नहीं निकलें। बैठक में नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना, गिर्वा एसडीएम अवुला सांईकृष्ण,लतिका पालीवाल, उप जिला जनगणना अधिकारी पुनीत शर्मा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे। Census Director Bishnu Charan Mallick |
जिले में कुल 3685 प्रगणक ब्लॉक निर्धारित
जिला जनगणना अधिकारी (एडीएम प्रशासन) दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि उदयपुर जिले में स्वगणना के तहत लगभग 25 हजार लोगों ने पोर्टल के माध्यम से ऑन लाइन स्वगणना दर्ज की है। फील्ड सर्वे के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 22 चार्ज क्षेत्र तय किए गए हैं। इसमें कुल 3685 प्रगणक ब्लॉक निर्धारित हैं।
शत प्रतिशत उपलब्धि पर सम्मान
बैठक के दौरान स्वगणना कार्य के दौरान उल्लेखनीय उपलब्धि वाले मकान गणना ब्लॉक की सराहना की गई। बड़गांव तहसील की प्रगणक प्रिया श्योराण को शत प्रतिशत उपलब्धि पर निदेशक बिष्णुचरण मल्लिक ने सम्मानित किया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


