AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

हत्या का खुलासा: महिला और बुजुर्ग गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
May 13, 2026
Reading Time: 1 min read
udaipur sayra police arrest two accused in elderly man murder case


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मामूली कहासुनी में कर दी थी बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या

उदयपुर/गोगुंदा,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले की सायरा थाना पुलिस ने रावों का सायरा में हुई बुजुर्ग मोहनलाल की हत्या और शव खेत में फेंकने के मामले में खुलासा करते हुए एक महिला और वृद्ध को गिरफ्तार किया है। महिला की दुकान के बाहर मोहनलाल बैठ कर शराब पी रहा था, इस दौरान शुरू हुई मामूली कहासुनी से बात इतनी बढ़ गयी कि महिला और गांव के एक अन्य बुजुर्ग से मोहनलाल का झगड़ा हो गया था, जिसमें दोनों ने मोहनलाल के साथ मारपीट की, इससे मोहनलाल की मौत हो गयी थी। घटनाक्रम को छुपाने के लिए महिला और बुजुर्ग ने शव खेत में डाल दिया था। | udaipur sayra police arrest two accused in elderly man murder case | udaipur live news | udaipur crime news | udaipur police | udaipur latest news | udaipur news

थानाधिकारी कानाराम सीरवी ने बताया कि मोहनलाल मेघवाल की हत्या के आरोप में रावों का सायरा, भीलों का तला निवासी डाली बाई (42) पत्नी स्वर्गीय रामलाल गमेती और देवाराम (60) पुत्र लालाराम गमेती को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने हत्या करना कबूल किया है। udaipur sayra police arrest two accused in elderly man murder case

दुकान के बाहर शराब पीकर गालीगलौज करने से शुरू हुई कहासुनी

प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि है 10 मई की शाम मृतक मोहनलाल मेघवाल शराब पीने के लिए डाली बाई की दुकान पर गया था। वह महिला की दुकान के बाहर ही शराब पीने लगा और नशे में गाली-गलौज करने लगा। इस पर महिला ने मोहनलाल से जाने को कहा तो मोहनलाल महिला से झगड़ गया। इस दौरान वहां मौजूद देवाराम ने मोहनलाल को टोका और जाने को कहा तो दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर दोनों आरोपियों ने मोहनलाल के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह अचेत हो गया। जब आरोपियों को लगा कि मोहनलाल की मौत हो गयी है तो बचने के लिए दोनों ने मोहनलाल को करीब 300 से 400 मीटर दूर उसी के खेत पर पत्थरों की दीवार के पास फेंक दिया। मारपीट में गंभीर चोटें लगने से मोहनलाल की मौत हो गई।

क्लिक कर यह भी पढ़ें: पीट-पीट कर की बुजुर्ग की हत्या

बुजुर्ग की हत्या: गला दबा पीट-पीट कर ले ली जान, खेत में मिला शव

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsblind murder in udaipurlatest news in hindimurder in udaipurudaipurUdaipur Crime Newsudaipur crime news on ar live newsudaipur live newsUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Policeudaipur sayra police

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .