विज्ञान समिति में डॉ. डीएस कोठारी अवार्ड से नवाजा
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जीबीएच ग्रुप के चेयरमैन एवं अमेरिका में चिकित्सारत विख्यात कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ.कीर्ति कुमार जैन को विज्ञान समिति में हुए विशेष समारोह में डॉ.डीएस कोठारी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। विज्ञान समिति, इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स, माइनिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया तथा डॉ.डीएस कोठारी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता डॉ. कीर्ति कुमार जैन ने कहा कि प्रिसिजन मेडिसिन यानी व्यक्ति-विशेष आधारित चिकित्सा आधुनिक चिकित्सा विज्ञान की सबसे क्रांतिकारी दिशाओं में से एक बनकर उभर रही है। आने वाले वर्षों में उपचार केवल बीमारी के आधार पर नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की आनुवंशिक संरचना, जीवनशैली और जैविक विशेषताओं के अनुसार तय किया जाएगा। | udaipur GBH Group | GBH Group chairman dr. kirti jain | dr. kirti jain | precision medicine | GBH Cancer Hospital | GBH General Hospital | Dr.DS kothari award | health news udaipur
डॉ.कीर्ति कुमार जैन ने विज्ञान समिति परिसर में आयोजित समारोह में संबोधित करते हुए उन्होंने चिकित्सा विज्ञान की पारंपरिक पद्धतियों से लेकर जीनोमिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बायोमार्कर्स तथा निरंतर स्वास्थ्य निगरानी आधारित भविष्य की चिकित्सा प्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि विज्ञान, चिकित्सा और तकनीक के संगम से भविष्य में बीमारियों का पूर्वानुमान, शीघ्र पहचान और अत्यंत सटीक उपचार संभव हो सकेगा। मारोह में मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति एवं राज्यपाल के उच्च शिक्षा परामर्षक प्रो कैलाश सोडानी थे। udaipur GBH Group chairman dr kirti jain honoured with dr ds kothari award


