15 दिन तक होंगे विविध जागरूकता कार्यक्रम
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पेसिफिक यूनिवर्सिटी द्वारा उन्नत भारत अभियान के तहत क्षेत्र के 16 गांवों में जन जागरुकता एवं विकास संबंधित 15 दिवसीय विविध गतिविधियों का बुधवार को आगाज किया गया। अभियान के पोस्टर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य भारत एग्रो लिमिटेड के डायरेक्टर पारस सुराणा और ओस्तवाल ग्रुप ऑफ इण्डस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर पंकज ओसवाल रहे। इस अंतर्गत ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा एवं स्वावलंबन से संबंधित पहलुओं पर परिचर्चाएं होंगी साथ ही विभिन्न पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग जैसी प्रेरक गतिविधियां करते हुए युवाओं में जागरूकता बढ़ाई जाएगी। Pacific University Launches Unnat Bharat Abhiyan in 16 Villages | PAHER Pacific University | udaipur education news
पेसिफिक ग्रुप के राहुल अग्रवाल ने बताया देश का समग्र विकास तभी हो सकता है, जब ग्रामीण क्षेत्र में व्यापक जागरुकता लाकर विकास की मुख्यधारा से गांवों को जोड़ा जाए। इस उद्देश्य के साथ पेसिफिक विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी पुस्तकों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम भी हैं।
पेसिफिक विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट प्रो. हेमंत कोठारी ने बताया कि इन चयनित 16 गांवों में ग्रामीण खेलों यथा खो-खो, कबड्डी, गिल्ली-डंडा, कुश्ती, योग और सितोलिया प्रतियोगिताएं होंगी। जिससे ग्रामीण खेलों के प्रति पुनः रुझान बढ़ेगा। यह खेल शारीरिक तंदुरुस्ती बढ़ाने के साथ-साथ भारतीय सभ्यता, संस्कृति और संस्कार विकसित करने में सहायक है। कार्यक्रम में पेसिफिक समूह के रजिस्ट्रार शरद कोठारी, उन्नत भारत अभियान कन्वीनर प्रो. दिलेन्द्र हिरन और पेसिफिक विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी (उन्नत भारत अभियान) डॉ. टीपी आमेटा सहित सभी संकायों के विभागाध्यक्ष और प्रोफेसर मौजूद रहे।


