राजस्थान समाज सेवा संस्थान का अभियान
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। भीषण गर्मी में पक्षियों की सेवा के लिए राजस्थान समाज सेवा संस्थान का परिंडा अभियान सोमवार को भी जारी रहा। संस्थान की तरफ से निशुल्क परिंडे उपलब्ध करवाए जा रहे है। parinda abhiyan rajasthan samaj seva sansthan udaipur | Rajasthan Samaj Seva Sansthan Udaipur | parinda distribution campaign udaipur
संस्थान अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बताया कि बड़गांव, देवाली और आयड़ क्षेत्र में संस्थान की तरफ से पक्षी प्रेमियों को निशुल्क परिंडे उपलब्ध करवाए गए। पक्षी प्रेमियों ने परिंडे लगाकर नियमित पानी भरने की जिम्मेदारी भी ली है। गर्मी के सीजन में परिंडा अभियान जारी रहेगा। पक्षी प्रेमियों ने संस्थान के प्रयास की सराहना की और कहा कि भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए परिंडे लगाने की सेवा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को आगे आने की पहल करनी चाहिए।rajasthan samaj seva sansthan udaipur parinda vitran abhiyan | udaipur parinda vitran news

स्कूलों में भी लगाए परिंडे
संस्थान की उपाध्यक्ष मंजूलता ने बताया कि संस्थान की तरफ से सरकारी स्कूलों में भी निशुल्क परिंडे उपलब्ध करवाए जा रहे है। अभियान के तहत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जसवतंगढ़ गोगुंदा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सूरण और राजकीय प्राथमिक विद्यालय रत्ना कलाई में अध्यापकों और बच्चों ने परिंडे लगाए। स्कूल के आसपास रहने वाले बच्चो ने छुटिृटयों के दिनों में भी नियमित पानी भरने का जिम्मा भी लिया है। parinda distribution campaign udaipur

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


