कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसूताओं की मौत का प्रकरण
कोटा,(एआर लाइव न्यूज)। कोटा स्थित सरकारी अस्पताल न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में सिजेरियन ऑपरेशन के बाद प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने और मौत होने के मामले को राज्य सरकार ने गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई की है। चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि प्रकरण की प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया चिकित्सा प्रोटोकॉल एवं प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही सामने आने पर विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सह आचार्य जनरल सर्जरी विभाग डॉ. नवनीत कुमार को निलंबित कर दिया है। साथ ही यूटीबी पर कार्यरत सहायक आचार्य डॉ. श्रद्धा उपाध्याय को बर्खास्त कर दिया है। | Kota new medical college hospita | Kota new medical college hospital One Doctor Dismissed, One Doctor and Two Nursing Staff Suspended | kota heath news | kota news
प्रकरण में ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई है। कार्य में लापरवाही, निर्धारित चिकित्सा प्रोटोकॉल की अनुपालना में कमी तथा मरीजों की निगरानी में शिथिलता को लेकर सीनियर नर्सिंग अधिकारी गुरजौत कौर एवं निमेश वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
यूनिट हेड को नोटिस
स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के यूनिट हेड डॉ. बीएल पटीदार एवं यूनिट हेड डॉ. नेहा सीहरा को कारण बताओ नोटिस जारी किये गए हैं। नोटिस में अस्पताल में हुई गंभीर घटना के संबंध में पर्यवेक्षणीय जिम्मेदारीए उपचार प्रक्रिया की मॉनिटरिंगए ऑपरेशन उपरांत निगरानी तथा समन्वय व्यवस्था में संभावित लापरवाही तथा चिकित्सकीय व्यवस्थाओं में कमी को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
प्रमुख शासन सचिव ने बताया कि अस्पताल में भर्ती सभी प्रसूताओं की स्वास्थ्य स्थिति की निरंतर समीक्षा करते हुए चिकित्सकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मरीज को विशेषज्ञ चिकित्सकीय निगरानी में सर्वोत्तम उपचार उपलब्ध कराया जाए। अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया कि ऑपरेशन थिएटर प्रबंधनए एनेस्थीसिया प्रोटोकॉलए दवा वितरण प्रणाली तथा पोस्ट.ऑपरेटिव मॉनिटरिंग व्यवस्था की व्यापक समीक्षा कर तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाएं।
Kota new medical college hospital One Doctor Dismissed, One Doctor and Two Nursing Staff Suspended
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं। Kota new medical college hospital One Doctor Dismissed, One Doctor and Two Nursing Staff Suspended


