AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

एलिवेटेड रोड: कटारिया के सामने ठेकेदार का दावा अप्रैल 2027 तक काम पूरा हो जाएगा, हकीकत कुछ और ही नजर आ रही

Devendra Sharma by Devendra Sharma
May 5, 2026
Reading Time: 1 min read
Punjab Governor Gulab Chand Kataria inspected the progress of the elevated road currently under construction in Udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हकीकत: कार्य प्रगति को देख नहीं लग रहा कि अप्रैल 2027 तक बन जाएगा

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने मंगलवार को उदयपुर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड की कार्य प्रगति देखी। उनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और निगम अधिकारियों के साथ ही निर्माण कार्य करवा रही ठेकेदार कंपनी के इंजीनियर्स भी मौजूद थे। udaipur elevated road latest update | Udaipur Elevated Road

कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर और इंजीनियर्स ने कटारिया के सामने दावा किया कि अप्रैल 2027 तक काम पूरा हो जाएगा। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि पिलर बनाने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, इस कारण से कहीं-कहीं पर डिजाईन में थोड़ा परिवर्तन करना पड़ रहा है, इस कारण काम में थोड़ा समय लग रहा है। udaipur elevated road latest update | Udaipur Elevated Road Project |

नीचे की तरफ व्यवस्थित पार्किंग का सुझाव

गुलाबचंद कटारिया ने निर्माण कार्य पूरा होने पर एलिवेटेड रोड पर बीच में पैंसिल डिवाईडर लगाने, लाईटिंग कर एलिवेटेड रोड को आकर्षक बनाने और नीचे की तरफ व्यवस्थित पार्किंग करवाने का सुझाव भी दिया। इस दौरान शहर विधायक ताराचंद जैन, निवर्तमान महापौर जीएस टांक, निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना, पूर्व सभापति रवींद्र श्रीमाली और निगम के एसई मनीष अरोड़ा भी मौजूद थे।

Punjab Governor Gulab Chand Kataria inspected the progress of the elevated road currently under construction in Udaipur

बड़ा सवाल – अप्रैल 2027 तक कैसे पूरा हो जाएगा ऐलिवेटेड रोड का काम ?

कटारिया के दौरे के समय ही ठेकेदार कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर और इंजीनियर्स ने कार्य प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि एलिवेटेड रोड के लिए 115 पिलर (खंभे) में से 55 खंभे बन चुके है और शेष का काम चल रहा है और कुछ ही दिनों में शेष खंभे भी बन जाएंगे। अब सवाल यह है कि जब एलिवेटेड रोड के लिए आधे पिलर खड़े भी नहीं हुए है। पिलर के ऊपर गर्डर (Girders) रखना एक महत्वपूर्ण चरण है। उसके बाद गर्डर के ऊपर सड़क से संबंधित काम हो सकेगा। इतना बड़ा काम बाकी है तो फिर बाकी रहा इतना निर्माण कार्य करीब 11 माह में कैसे पूरा होगा । वर्तमान कार्य प्रगति को देखते हुए सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsElevated Road Project UdaipurIAS Abhishek khannalatest news in hindiPunjab Governor Gulab Chand Kataria inspected the progress of the elevated road currently under construction in UdaipurPunjab Governor Kataria inspected the progress of the elevated roadudaipur elevated roadudaipur elevated road latest updateUdaipur Elevated Road Projectudaipur elevated road updateUdaipur Elevated Road: The contracting company claims that the elevated road project will be completed by April 2027Udaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .