उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र के बलीचा चौराहे पर मंगलवार शाम लग्जरी स्लीपर कोच बस में आग लग गयी। बस में 38 सवारियां मौजूद थीं। आग बस के इंजन से लगी, चालक ने सूझ-बूझ दिखाकर तत्काल सभी सवारियों को बस से बाहर निकलने को कहा। आस-पास के लोगों की मदद से सभी सवारियां को समय रहते बस से बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पुलिस और फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। Udaipur breaking news | massive Fire Broke in Bus 38 Passengers rescued | udaipur news | fire in bus | burning bus | fire in bus news udaipur

गोवर्धनविलास थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि बस राजसमंद के आमेट से मुंबई जा रही थी। बस में 38 सवारियां मौजूद थीं। बस के इंजन में आग लगी और कुछ ही मिनट में आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि सभी सवारियों को बस से सुरक्षित निकाल लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति को कंट्रोल किया और फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। कुछ देर यातायात बाधित रहा। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद बस को मौके से हटाकर यातायात सुचारू किया गया है। बस में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


