दलौदा-मंदसौर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के चलते प्रभावित रहेगी रेल सेवाएं
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। रतलाम मण्डल के दलौदा-मंदसौर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य चलने की वजह से कुछ रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी। इनमें उदयपुर से चलने वाली ट्रेने भी शामिल है। latest news udaipur indian railways | Udaipur Railway Station | Udaipur city Railway Station | Udaipur railway updates
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित रेलसेवाएं गाड़ी संख्या 59836, उदयपुर सिटी-मंदसौर रेलसेवा जो दिनांक 07.05.26 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह नीमच तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा नीमच-मंदसौर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। Udaipur City–Mandsaur Train | Mandsaur – Udaipur City Train | Mandsaur-nimach Train | Ratlam–Udaipur Train
गाड़ी संख्या 59835, मंदसौर- उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 08.05.26 को मंदसौर के स्थान पर नीमच से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा मंदसौर- नीमच के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19327, रतलाम-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 06.05.26 से 08.05.26 तक रतलाम के स्थान पर नीमच से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा रतलाम-नीमच के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


