AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

एसीबी ट्रैप: साइबर थाने का ASI और पूर्व पार्षद 1 लाख रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
May 5, 2026
Reading Time: 1 min read
ACB Trap dungarpur acb arrest Cyber ​​Police Station ASI and Former parshad for taking Bribe in mule account case


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देशभर में पुलिस म्यूल अकाउंट धारकों के खिलाफ मामले दर्ज कर गिरफ्तारियां कर रही, वहीं डूंगरपुर साइबर थाने का एएसआई रिश्वत लेकर साइबर अपराधियों को राहत देने में लगा

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) डूंगरपुर की टीम ने मंगलवार को ट्रैप कार्रवाई करते हुए डूंगरपुर जिला पुलिस के साइबर थाने के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) मदनलाल और पूर्व पार्षद (दलाल) डायालाल पाटीदार को 1 लाख रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह राशि साइबर अपराध में लिप्त म्यूल एकाउंट धारक से वसूली जा रही थी। ACB Trap | dungarpur acb | Cyber ​​Police Station | mule account case | acb dungarpur | dungarpur acb trap news | cyber thana police trap news | dungarpur news

एसीबी की इस कार्रवाई ने पुलिस सिस्टम पर सवाल खड़ा कर दिया है, जहां देश की जनता डिजीटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी जैसे साइबर अपराधों से जूझ रही है, वहीं इन अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए बनाए गए साइबर थानों की पुलिस ही रिश्वत लेकर साइबर अपराधियों को राहत देने में जुट गए हैं। ACB Trap | dungarpur acb arrest Cyber ​​Police Station ASI and Former parshad for taking Bribe in mule account case

म्यूल अकाउंट के मामले में बेटी-दामाद की गिरफ्तारी का डर दिखाकर परिवादी से मांगे 1 लाख रूपए

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी डूंगरपुर को परिवादी ने शिकायत दी थी। परिवादी ने शिकायत में बताया कि साइबर थाने के एएसआई मदनलाल ने उसे बताया है कि उसके, उसकी बेटी और दामाद के बैंक खाते में आमलोगों के साथ साइबर धोखाधड़ी के रूपए जमा हुए हैं (इन खातों को म्यूल बैंक अकाउंट कहा जाता है)। साइबर धोखाधड़ी में लिप्त होने के कारण पुलिस उस म्यूल एकाउंट धारक (एसीबी का परिवादी), उसकी बेटी और दामाद तीनों को गिरफ्तार करेगी। परिवादी की बेटी और दामाद को गिरफ्तार न करने और मुकदमें से बेटी-दामाद का नाम निकालने की एवज में पुलिस एएसआई मदनलाल 1 लाख रूपए रिश्वत मांग रहे हैं। नहीं देने पर बेटी-दामाद को गिरफ्तार करने की धमकी दे रहे हैं।

एसीबी टीम ने शिकायत का सत्यापन किया तो एएसआई मदनलाल ने पूर्व पार्षद दलाल डायालाल पाटीदार के जरिए 1 लाख रूपए लेने पर सहमति जताई। रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने पर एसीबी डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में एसीबी डीएसपी रतन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में आज एसीबी टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए साइबर थाने के एएसआई मदनलाल और दलाल पूर्व पार्षद डायालाल पाटीदार एक लाख रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ACB Dungarpuracb trapar live newscyber crime gang rajasthancyber crime in dungarpurCyber ​​Police Station dungarpurdungarpurdungarpur ACBdungarpur acb trap cyber police thana asidungarpur acb trap newsdungarpur Cyber ​​Police thanadungarpur newsdungarpur news updatelatest news in hindimule accountRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .