मंदिर परिसर में 6 को होगी भजन संध्या
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। भगवान विश्वेश्वर महादेव एवं संकट मोचन हनुमान मंदिर बेड़वास का पाटोत्सव 6 व 7 मई को मनाया जाएगा। दो दिवसीय वृहद आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। Vishwaeshwar Mahadev Patotsav Bedwas udaipur 2026 | Vishwaeshwar Mahadev Patotsav Bedwas |
औदीच्य ब्राह्मण समाज की केन्द्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष कमलेश शर्मा ने बताया कि मंदिर परिसर में बुधवार 6 मई की रात्रि 8.15 बजे से रात्रि जागरण व भजन संध्या का आयोजन होगा। मध्य रात्रि आरती होगी। शर्मा ने बताया कि 7 मई की सुबह 5़.57 बजे से 9.15 बजे तक लघु रुद्री पाठ व श्रृंगार के दर्शन होंगे। सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक हवन और उसके बाद ध्वजारोहण होगा और आरती होगी। औदीच्य ब्राह्मण समाज के इस बड़े धार्मिक आयोजन को लेकर समाजननों को अलग अलग जिम्मेदारियां दी गई है। Vishwaeshwar Mahadev temple Bedwas udaipur |
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


