AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

भारतीय रेलवे: 895 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को दी मंजूरी

Devendra Sharma by Devendra Sharma
May 2, 2026
Reading Time: 1 min read
Cyber Security in Indian Railways


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेट्रो रेल की क्षमता बढ़ेगी

नई दिल्ली,एआर लाइव न्यूज। भारतीय रेलवे ने रेलवे पुलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और मेट्रो रेल बिजली प्रणालियों को बेहतर बनाने के लिए 895.30 करोड़ रुपये की प्रमुख बुनियादी ढांचा और क्षमता संवर्धन परियोजनाओं को मंजूरी दी है। मेट्रो रेल की क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कोलकाता मेट्रो रेलवे के उत्तर दक्षिण कॉरिडोर को मजबूत करने के लिए 671.72 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें 291.06 करोड़ रुपये की लागत से 7 नए ट्रैक्शन सब स्टेशनों का निर्माण शामिल है। Indian Railways Approves 895.30 Crore Projects | Kolkata Metro news | latest news indian railways | Railways News Today & latest Railways Announcements

यात्री सेवा में सुधार होगा

रेलवे के अनुसार 1980 के दशक में निर्मित कोलकाता मेट्रो प्रणाली को मूल रूप से लगभग 5 मिनट के अंतराल पर ट्रेन संचालन के लिए डिज़ाइन किया गया था। इस परियोजना की मंजूरी के साथ कोलकाता मेट्रो 2.5 मिनट के अंतराल पर चलने में सक्षम होगी जिससे लाइन की क्षमता और सेवा आवृत्ति में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे यात्री सेवा में सुधार होगा।

काफी पुराना हो चुका है दामोदर पुल

दक्षिण पूर्वी रेलवे के अंतर्गत एमडीकेडी-डीएमए (मधुकुंडा-दामोदर) खंड के बीच पुल संख्या 520 यूपी और 520 डीएन (आधार संरचना) के निर्माण के साथ-साथ संबंधित यार्ड पुनर्निर्माण और पुल के पहुंच मार्गों में ट्रैक कार्यों के लिए 223.58 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी गई है। मौजूदा दामोदर पुल (पुल संख्या 520), जिसका निर्माण क्रमशः 1965 (यूपी लाइन) और 1903 (डीएन लाइन) में हुआ था, काफी पुराना हो चुका है और संरचनात्मक रूप से कमजोर होने के संकेत दिखाता है जिसके कारण नींव और आधारभूत संरचना के पुनर्निर्माण की आवश्यकता है।

यह खंड आसनसोल और टाटानगर के बीच एक महत्वपूर्ण रेलवे लिंक है जो एक महत्वपूर्ण डीएफसी फीडर मार्ग और कोयला गलियारे (सिनी-पुरुलिया-आसनसोल) का हिस्सा है और इस पर 67 जीएमटी का उच्च यातायात घनत्व है। यह परियोजना सुरक्षा, विश्वसनीयता और परिचालन दक्षता में सुधार लाएगी। इस पुनर्विकास से रेल संपर्क में सुधार होने के कारण दुर्गापुर-आसनसोल क्षेत्र में स्थित प्रमुख उद्योगों जिनमें आईआईएससीओ संयंत्र, एसीसी संयंत्र और ताप विद्युत इकाइयां शामिल हैं को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsIndian Railways Approves 895.30 Crore Projectslatest news in hindilatest news indian railwaysMinistry of Railwaysnational newsRailways News Today & latest Railways Announcements

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .