कैमरा और सेंसर से ऑटोमेटिक कटेगा टोल
अहमदाबाद,एआर लाइव न्यूज। गुजरात के सूरत जिले के कामरेज के पास चोरायासी देश का पहला बैरियरलेस टोल प्लाजा शुरू हो गया है। इस टोल प्लाजा पर टोल बैरियर पर वाहनों को रोकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। टोल प्लाजा पर कैमरा और सेंसर से ऑटोमेटिक होट कट जाएगा। India First Barrier-less Toll Plaza start in Gujarat | Barrier-less Tolling System Gujarat | latest news Barrier-less Tolling System Gujarat
कामरेज में पहले ट्रायल रन की प्रक्रिया पूरी की गई। ट्रायल पूरी तरह सफल होने के बाद यहां बैरियर.मुक्त मल्टी लेन फ्री फ्लो टोलिंग सिस्टम शुरू कर दिया गया। टोल प्लाजा का संचालन पूरी तरह से डिजिटल और स्वचालित है। कैश काउंटर नहीं हैं। अब इस रूट से गुजरने वाले वाहन चालकों को टोल कटवाने के नाम पर टोल प्लाजा पर इंतजार करने के नाम परेशान नहीं होना पड़ेगा। स्थानीय वाहन चालकों को विशेष पास की सुविधा भी मिलेगी। latest news Barrier-less Tolling System Gujarat |
बाधा रहित टोलिंग नागरिकों के लिए जीवन सुगमता को बढ़ाएगी
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुजरात में राष्ट्रीय राजमार्ग 48 के सूरत भरूच खंड पर स्थित चोरायासी टोल प्लाजा पर भारत की पहली मल्टी लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) बाधा रहित (बैरियर-लेस) टोलिंग प्रणाली के शुभारंभ की घोषणा की। गडकरी ने कहा कि बाधा रहित टोलिंग नागरिकों के लिए ‘ईज ऑफ लिविंग’ (जीवन सुगमता) को बढ़ाएगी और देशभर में माल और लॉजिस्टिक्स की तेज एवं अधिक कुशल आवाजाही सुनिश्चित कर ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ (व्यापार सुगमता) को बढ़ावा देगी।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


