AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

हीटवेव के बीच एक इंच बारिश

Devendra Sharma by Devendra Sharma
April 30, 2026
Reading Time: 1 min read
udaipur weather update thunder and lightning may be for next two days


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर में आज पहाड़ियों पर दिख रहा धूल का असर

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। भीषण गर्मी के दौर के बीच बीती रात राजस्थान के कुछ भागों में तेज झोकेदार हवाएं चलने के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश हुई। इससे आमजन को तेज गर्मी से कुछ राहत मिली है। उदयपुर में आज पहाड़ियों पर धूल का असर देखने को मिल रहा है। आज गुरूवार को भी प्रदेश में कुछ जगह तेज हवाएं चलने और बारिश की संभावना है। temperature heat wave udaipur rajasthan | heat wave alert udaipur rajasthan | latest news temperature heat wave udaipur rajasthan

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोटा में सर्वाधिक 21 मिलीमीटर यानी करीब एक इंच बारिश दर्ज की गई। अराई अजमेर में 10, तालेड़ा बूंदी 10, मारवाड़ जंक्शन 20, जोधपुर 3 और भीलवाड़ा में 3 मिलीमीटर बारिश हुई। इनके अलावा प्रदेश में कुछ जगह हल्की बारिश हुई है। बूंदी, बालोतरा,अलवर में कुछ जगह ओले भी गिरे। आज गुरूवार को भी प्रदेश में कुछ जगह तेज हवाएं चलने और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के प्रभावी होने व पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आगामी तीन चार दिनों में प्रदेश में तेज आंधी चलने के साथ ही कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है। temperature heat wave latest news udaipur rajasthan | temperature udaipur rajasthan heat wave

पूर्वी राजस्थान में चित्तौड़ सबसे गर्म रहा

पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस फलोदी में दर्ज किया गया। जबकि पूर्वी राजस्थान में चित्तौड़ सबसे गर्म रहा यहां दिन का तापमान 43.4 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में रात का सबसे कम तापमान कोटा में 21.4 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में मई के पहले सप्ताह में कहीं कहीं हीटवेव दर्ज होने के बाद कहीं कहीं तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। उदयपुर में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री रहा।

हीटवेव व बारिश का पूर्वानुमान

आगामी दो दिन में राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट होने व हीटवेव से आंशिक राहत मिलने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में 30 अप्रैल से 5 मई के दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में 2 से 4 मई के दौरान धूल भरी आंधी आने की भी प्रबल संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsheat wave alert udaipur rajasthanlatest news in hindilatest news temperature heat wave udaipur rajasthanrajasthan newstemperature heat wave udaipur rajasthantemperature udaipur rajasthan heat waveUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .