राजस्थान समाज सेवा संस्थान का अभियान : स्कूली बच्चों ने रोज पानी भरने की ली जिम्मेदारी
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर के सहयोग से गोगुुंदा ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जसवंतगढ़ में परिंडे लगाए गए और आसपास के सरकारी स्कूलों में 50 परिंडे वितरित किये गए। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रेरणा नौशल्या के नेतृत्व में स्कूल परिसर में स्टाफ के साथ ही भारत स्काउट एंड गाइड की टीम और स्कूल के छात्र छात्राओं ने परिंडे लगाए। Parinda abhiyan Rajasthan Samaj Seva Sansthan Udaipur | Parinda abhiyan Government Higher Secondary School Jaswantgarh udaipur | rajasthan samaj seva sansthan udaipur Parinda abhiyan
स्कूल लेक्चरार डॉ.संजू त्रिपाठी ने बताया कि स्कूली बच्चों ने पहल करते हुए परिंडों में नियमित पानी भरने की जिम्मेदारी भी ली। सीबीईओ ने राजस्थान समाज सेवा संस्थान के इस प्रयास की सराहना की। परिंडा अभियान के दौरान स्काउट एंड गाइड सीईओ सुनील कुमार सोनी, अभिलाषा मिश्रा, प्रधानाचार्य बिंदु धींग, अनिता शर्मा व कैलाश पालीवाल भी मौजूद रहे। संस्थान की तरफ से गोगुंदा ब्लॉक के जसवंतगढ़ के आसपास के सरकारी स्कूलों सहित परिंडे वितरित भी किए गए। rajasthan samaj seva sansthan udaipur | Parinda abhiyan udaipur

आमजन को निशुल्क परिंडे वितरित किए जा रहे
संस्थान के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बताया कि संस्थान की तरफ से स्कूलों, सार्वजनिक पार्कों में परिंडे लगाने के साथ ही आमजन को निशुल्क परिंडे वितरित किए जा रहे है। गर्मी के पूरे सीजन में यह अभियान जारी रहेगा। अब तक उदयपुर के विभिन्न क्षेत्रों में निशुल्क परिंडे वितरित किए जा चुके है।
यह भी पढ़े: भीषण गर्मी में पक्षियों की सेवा के लिए हर कोई आ रहा आगे
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


