AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

चलती कार में लगी आग: 5 लोग जिंदा जले, वैष्णोदेवी से लौट रहा था परिवार

Lucky Jain by Lucky Jain
April 30, 2026
Reading Time: 1 min read
Car Caught Fire 5 People Burnt Alive in alwar delhi mumbai expressway


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कार में गैस रिसाव से हुआ हादसा

एआर लाइव न्यूज। अलवर में मौजपुर स्थित एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात चलती कार में अचानक आग लग गयी। आग इतनी तेजी से फैली कि कार में बैठे लोगों को बचने का मौका नहीं मिला और 5 लोगों की मौत हो गयी। पांचों मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं और वैष्णो देवी दर्शन कर लौट रहे थे। प्रथमदृष्ट्या टैक्सी कार में आग का कारण गैस रिसाव माना जा रहा है, टैक्सी कार का चालक गंभीर रूप से झुलस गया है। Car Caught Fire 5 People Burnt Alive in alwar delhi mumbai expressway | Alwar news | burning car | accident on delhi mumbai expressway | alwar news | alwar accident news

पुलिस ने बताया कि हादसे में कार सवार एक ही परिवार की दो महिलाओं, दो बच्चियों और एक पुरूष की मौत हुई है। ये सभी लोग मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के चैनपुरा गांव के रहने वाले थे, जो कि वैष्णो देवी के दर्शन कर कर वापस अपने गांव लौट रहे थे।

कार में गैस रिसाव से आग लगने का अंदेशा

परिवार ने वैष्णो देवी जाने के लिए एक टैक्सी कार किराए पर ली थी। ये सभी वैष्णो देवी से गांव लौट रहे थे। बुधवार देर रात कार में गैस रिसाव के कारण आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे गाड़ी में सवार कोई भी सदस्य बाहर नहीं निकल सका और परिवार के पांच लोग जिंदा जल गए। वहीं टैक्सी चालक गंभीर रूप से झुलस गया है। एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर के जवान हाईवे पर कार में आग लगती देखी तो वह अन्य जवानों के साथ वहां रेस्क्यू के लिए पहुंचा। सूचना पर फायरब्रिगेड और पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर गंभीर झुलसे टैक्सी चालक को रेस्क्यू कर हॉस्पिटल पहुंचाया। गंभीर झुलसे टैक्सी चालक को जयपुर रैफर किया गया है। दमकल ने कार में लगी आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने पांचों लोगों के बुरी तरह जल चुके शव बरामद किए और परिजनो की पड़ताल कर उन्हें सूचना दी है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: accident on delhi mumbai expresswayaccident on highwayar live newsburning carCar Caught Fire 5 People Burnt Alive in alwarlatest news in hindiRajasthanrajasthan newsUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .