उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर संभाग सहित प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी का दौर तेज बना हुआ है। दूसरी तरफ पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश हुई। udaipur rajasthan heat wave temperature |
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में झुंझुनूं, सीकर, अलवर, हनुमानगढ़, बीकानेर, श्रीगंगानगर व चूरू में कुछ जगह हल्की बारिश हुई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान फलोदी में 44.2 डिग्री दर्ज किया गया। उदयपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कोटा में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री, चित्तौड़ 43.0, बाड़मेर 43.0, बीकानेर 42.5, चूरू 42.0 और श्रीगंगानगर में 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। udaipur rajasthan heat wave temperature | imd udaipur
भीषण गर्मी के चलते उदयपुर में स्कूलों का समय बदला
उदयपुर कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। जिले के सभी राजकीय, गैर राजकीय एवं सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों का समय 15 मई तक सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे रहेगा। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई पूर्व निर्धारित समयानुसार यथावत जारी रहेगी। 15 मई 2026 तक आंगनबाडी केन्द्रों का संचालन प्रातः 7.30 बजे से 10.30 बजे तक रहेगा। यह आदेश केवल बच्चों के लिए लागू रहेगा।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


