594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेसवे
लखनऊ,एआर लाइव न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यूपी के हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेस वे बनने से मेरठ से प्रयागराज जाने में सिर्फ 6 घंटे लगेंगे। Ganga Expressway inauguration by pm modi | up cm Yogi Adityanath Ganga Expressway inauguration | Ganga Expressway Hardoi Uttar Pradesh
पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि यूपी सरकार ने इस एक्सप्रेसवे का नाम मां गंगा के नाम पर रखा है। अब आप कुछ ही घंटों में संगम भी पहुंच सकते हैं और काशी में बाबा के दर्शन करके भी वापस आ सकते हैं। दिसम्बर 2021 में गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करने मैं शाहजहाँपुर आया था। अभी 5 साल से भी कम समय हुआ है और देश के सबसे बड़े एक्सप्रेसवेज में शुमार यूपी का सबसे लंबा ग्रीन कॉरिडॉर एक्सप्रेसवे ये 5 साल के भीतर बनकर तैयार हो गया है। हरदोई से इसका लोकार्पण भी हो रहा है। Ganga Expressway inauguration by pm modi |
केवल हाइस्पीड सड़क नहीं है ये एक्सप्रेसवे
मोदी ने कहा कि ये एक्सप्रेसवे केवल एक हाइस्पीड सड़क नहीं है। ये नई संभावनाओं का नए सपनों का, नए अवसरों का गेटवे है। गंगा एक्सप्रेसवे करीब 600 किलोमीटर लंबा है। पश्चिमी यूपी में मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, सम्भल और बदायूँ। मध्य यूपी में शाहजहाँपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली। पूर्वी यूपी में प्रतापगढ़ और प्रयागराज, इनके आस पास के दूसरे जिले, गंगा एक्सप्रेसवे, इससे इन इलाकों के करोड़ों लोगों का जीवन बदलेगा।
अब तेजी से हो रहा सड़कों का विकास
प्रधानमंत्री ने कहा कि अब वो दौर चला गया, जब एक सड़क के लिए दशकों तक इंतज़ार करना पड़ता था। एक बार घोषणा हो गई, तो वर्षों तक फाइलें चलतीं थीं। चुनाव के लिए पत्थर लग जाता था, उसके बाद सरकारें आती रहतीं थीं, जाती रहतीं थीं, लेकिन, काम का कुछ अतापता नहीं लगता था। कभी कभी तो पुराने फाइलें ढूंढने के लिए बड़े बड़े अफसरों को दो दो साल तक मेहनत करनी पड़ती थी। डबल इंजन सरकार में शिलान्यास भी होता है और तय समय में लोकार्पण भी होकर के रहता है।
बंगाल चुनाव को लेकर बोले मोदी
प्रधानमंत्री ने बंगाल चुनाव को लेकर कहा कि निर्भीक वातावरण में बंगाल में इस बार वोटिंग हो रही है। लोग भय मुक्त होकर वोट दे रहे हैं। ये देश के संविधान और देश के मजबूत होते लोकतंत्र का पुण्य प्रतीक है। 4 मई के नतीजे, विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


