पिछले 24 घंटो में पूरे देश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री अकोला विदर्भ में रहा
उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। भीषण गर्मी और लू के थपेड़े इन दिनों आमजन को परेशान किए हुए है। राजस्थान में भी कई जिले भीषण गर्मी के चपेट में है। स्थिति यह है कि चित्तौड़, कोटा, बाड़मेर व जैसलमेर देश के टॉप 15 गर्म स्थानों की लिस्ट में आ चुके है। पूरे राजस्थान में आबूराज अभी भी सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री से नीचे है। देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल है। heat wave chittorgarh udaipur | heat wave udaipur rajasthan | heat wave chittorgarh udaipur rajasthan | heat wave temperature chittorgarh udaipur rajasthan
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में भारत में सबसे अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री अकोला विदर्भ में दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक है। देश भर के टॉप 15 स्टेशन में राजस्थान का बाड़मेर 5वें स्थान पर आ चुका है जबकि जैसलमेर 6 ठे, कोटा 12वें स्थान और चित्तौड़ देश भर में 13वें स्थान पर आ चुका है। इधर पिछले 24 घंटों में राजस्थान में कुछ जगह आंधी और बारिश के साथ ही ओले भी गिरे। chittorgarh Barmer Jaisalmer and kota hottest city | hottest places in country chittorgarh Barmer Jaisalmer and Kota | heat wave chittorgarh Barmer Jaisalmer and kota

राजस्थान में 44 डिग्री से अधिक तापमान वाले क्षेत्र
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में चित्तौड़ में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस, कोटा 45.2, बाड़मेर 46.4, पिलानी 44.4, जैसलमेर 46.0, जोधपुर 44.7, फलोदी 44.8, बीकानेर 44.6 और चूरू में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री जबकि उदयपुर में 42.0 डिग्री रहा।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


