उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सर्जरी विभाग द्वारा दो दिवसीय शैक्षणिक कार्यशाला जीएमसीएच सर्जरी अपडेट-26 का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उदयपुर क्षेत्र के 6 मेडिकल कॉलेजों के सर्जरी रेजिडेंट्स ने भाग लिया। कार्यक्रम में रेजिडेंट्स और कंसल्टेंट्स सहित लगभग 150 प्रतिभागियों की उपस्थिति रही। | geetanjali medical college and hospital | GMCH Surgery Update-26 | medical residents | GMCH Udaipur | Udaipur GMCH
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य परीक्षा-उन्मुख अध्ययन को बढ़ावा देना था, जिसके अंतर्गत उच्च महत्व वाले बड़े और छोटे केस प्रजेंटेशन आयोजित किए गए। इन सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपने क्लिनिकल ज्ञान और परीक्षा की तैयारी को और मजबूत किया। कार्यशाला के दौरान एक रोचक क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसने प्रतिभागियों के बीच प्रतिस्पर्धात्मक और इंटरएक्टिव माहौल को प्रोत्साहित किया। | GMCH Surgery Update-26 workshop for residents by geetanjali medical college and hospital
सीनियर सर्जन ने रेजिडेंट्स के केस प्रजेंटेशन का मूल्यांकन कर मार्गदर्शन किया
कार्यक्रम के दौरान उदयपुर के वरिष्ठ सर्जनों ने रेजिडेंट्स के केस प्रजेंटेशन का मूल्यांकन किया और उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया, जिससे प्रतिभागियों को व्यावहारिक और अकादमिक दोनों स्तरों पर लाभ मिला। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार एवं सम्मान भी प्रदान किए गए। सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं रेजिडेंट्स के लिए अत्यंत उपयोगी होती हैं, क्योंकि यह न केवल उनके क्लिनिकल ज्ञान को सुदृढ़ करती हैं, बल्कि परीक्षा की दृष्टि से भी उन्हें बेहतर तैयार करती हैं। हमारा उद्देश्य सर्जिकल शिक्षा में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


