सालाना आधार पर 68 प्रतिशत अधिक है, दक्षता-आधारित वृद्धि से एबिटडा 7747 करोड़ रूपए पर
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। हिंदुस्तान जिंक (BSE: 500188 एवं NSE: HINDZINC) ने 31 मार्च 2026 को समाप्त चौथी तिमाही और वित्तीय वर्ष के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की। कंपनी ने दक्षता-आधारित वृद्धि, मजबूत परिचालन निष्पादन और निरंतर लागत अनुशासन के आधार पर रिकॉर्ड वार्षिक प्रदर्शन दर्ज किया। जिसने लाभप्रदता, नकदी सृजन और रिजर्व मजबूती में उल्लेखनीय वृद्धि की तथा कंपनी को विकास के अगले चरण के लिए मजबूत स्थिति में पहुंचाया। Hindustan Zinc clocks record Q4 net profit of rs 5033 crore
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में हिंदुस्तान जिंक ने अब तक का सबसे अधिक 40844 करोड़ रूपए का राजस्व दर्ज किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत ज्यादा रहा। कंपनी का एबिटडा (EBITDA) भी 22162 करोड़ रूपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, जिसमें 27 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी हुई। 54 प्रतिशत का एबिटडा मार्जिन यह दिखाता है कि कंपनी ने लागत को अच्छी तरह नियंत्रित किया और मजबूत परिचालन लाभ हासिल किया।
सालभर का शुद्ध लाभ 13832 करोड़ रूपए रहा, जो 34 प्रतिशत की वृद्धि के साथ अब तक का सबसे अधिक रहा।
इसके साथ 13337 करोड़ रूपए का मजबूत फ्री कैश फ्लो (ग्रोथ कैपेक्स से पहले) भी दर्ज किया गया, जिससे शेयरधारकों के लिए लगातार मूल्य निर्माण की क्षमता और मजबूत हुई। चौथी तिमाही में कंपनी का एबिटडा 7747 करोड़ रूपए रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही से 61 प्रतिशत अधिक था। वहीं कर पश्चात लाभ (PAT) बढ़कर रिकॉर्ड 5033 करोड़ रूपए हो गया, जो 68 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्शाता है।
हिंदुस्तान जिंक ने देश की अर्थव्यवस्था में भी बड़ा योगदान दिया। कंपनी ने लगभग 19000 करोड़ रूपए सरकारी राजस्व के रूप में योगदान दिया, जिसमें 6000 करोड़ रूपए से अधिक राजस्थान सरकार को प्राप्त हुआ जिससे राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका पुनः स्थापित हुई।


