AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

गर्मी : चित्तौड़ की गर्मी तोड़ रही रिकॉर्ड, उदयपुर अभी कंट्रोल में

Devendra Sharma by Devendra Sharma
April 24, 2026
Reading Time: 1 min read
rajasthan heatwave alert


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रात का तापमान चित्तौड़ में सामान्य से 6.7 डिग्री ऊपर पहुंचा

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। गर्मी के इस सीजन में उदयपुर संभाग के चित्तौड़ जिले में तापमान इस कदर उच्च स्तर पर बना हुआ है कि अब तो यहां रात में भी लोगों को चैन नहीं है। चित्तौड़ में रात का तापमान औसत से 6.7 डिग्री अधिक दर्ज होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। उदयपुर में फिलहाल दिन और रात का तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। heat wave chittorgarh udaipur | temperature heat wave udaipur rajasthan | udaipur rajasthan heatwave

मौसम विभाग के अनुसार चित्तौड़ में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 6.7 डिग्री अधिक है। इससे साफ हो रहा है चित्तौड़ में लोग किस कदर गर्मी से बेहाल होने लगे है। पिछले 24 घंटों में चित्तौड़ के साथ ही पिलानी, फलोदी व श्रीगंगानगर में गर्म रात्रि दर्ज की गई है। उदयपुर में अधिकतम तापमान 39.0 जबकि न्यूनतम 22.6 डिग्री रहा। udaipur temperature heat wave | udaipur temperature latest news

गंगानगर में हीटवेव का असर, आबूराज अभी भी सबसे ठंडा

पिछले 24 घंटों में राजस्थान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक है। यहां हीटवेव का असर लोगों को परेशान किए हुए है। बीकानेर में 41.5, चूरू 42.6, जैसलमेर 41.5, कोटा 43.0, पिलानी 42.2,अलवर 42.0 और लूणकरनसर में 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आबूराज में अभी भी अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री पहुंचा है।

तापमान और बढ़ेगा

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ भागों में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 1 से 2 डिग्री बढ़ने और पश्चिमी व उत्तर पूर्वी भागों में कहीं कहीं हीटवेव दर्ज होने की संभावना है। कहीं कहीं तापमान 44 से 45 डिग्री दर्ज हो सकता है। इसी बीच मौसम विभाग ने 26 से 27 अप्रैल के दौरान पश्चिमी राजस्थान व उत्तर पूर्वी भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ धूल भरी आंधी चलने व हल्की बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newslatest news in hinditemperature heat wave udaipur rajasthanudaipur heatwave temperatureUdaipur newsudaipur news updateudaipur rajasthan heatwaveudaipur temperature heat waveudaipur temperature latest news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .