AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Mewar

डॉ. मोहित मछार की संदिग्ध मौत मामले में निष्पक्ष जांच की मांग

Devendra Sharma by Devendra Sharma
April 23, 2026
Reading Time: 1 min read
banswara dr mohit death in pipalkhunt doctors welfare federation demand to fare investigation


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। बांसवाड़ा के डॉ. मोहित मछार की प्रतापगढ़ के पीपलखूंट के बोरी गांव स्थित एक कुएं में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश मामले में एसआईटी गठित कर निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच की मांग की जा रही है। डॉक्टर की मौत को लेकर चिकित्सकों में आक्रोश है। राजस्थान डॉक्टर्स वेलफेयर फेडरेशन की तरफ से प्रतिनिधिमंडल ने गुरूवार को पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन सौंपा और डॉ.मोहित की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की।

डॉक्टर्स वेलफेयर फेडरेशन के वाइस प्रेसीडेंट डॉ.विकास बामनिया ने बताया कि डॉ. मोहित बांसवाड़ा के रहने वाले थे, वे अपने दोस्त की शादी समारोह में शामिल होने 15 अप्रेल को प्रतापगढ़ के पीपलखूंट गए थे। 15 अप्रेल रात 11 बजे से वे पीपलखूंट से ही लापता हो गए और उनका मोबाइल बंद था। चार दिन बाद उनका शव दोस्त के घर से करीब 500 मीटर दूर एक कुंए में मिला। मौके के हालात देखकर परिजनों ने हत्या का संदेह जाहिर किया था। इसके बावजूद पुलिस ने आरोपियों की पड़ताल करने संबंधी कोई कार्रवाई नहीं की है। ऐसे में उदयपुर आईज को ज्ञापन सौंप कर डॉ. मोहित की मौत की जांच के लिए एसआईटी गठित करने और निष्पक्ष जांच की मांग की गयी है। banswara dr mohit machhar death in pipalkhunt | doctors welfare federation demand to fare investigation

संदेह है कि हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया

मोहित के परिजनों के अनुसार मोहित दोस्त की शादी में पीपलखूंट गया था। वहीं से वह लापता हुआ और दोस्त के घर से कुछ दूर ही कुएं में उसका शव मिला है। मोहित का मोबाइल और पेंट गायब है, जबकि उसके जूते और शर्ट कुएं में बाहर मिले हैं, कुएं के बाहर खून के कुछ निशान भी मिले हैं। ऐसे में संदेह है कि उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया हो। ऐसे में जांच भी उसी जगह से शुरू होनी चाहिए। पुलिस को पड़ताल करनी चाहिए कि आखिरकार उस रात हुआ क्या था। | banswara news | dr mohit machhar death case | doctors welfare federation | banswara news live | banswara latest news

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsbanswara dr mohit machhar death in pipalkhunt doctors welfare federation demand to fare investigationbanswara latest newsbanswara newsbanswara news livedoctors welfare federationdr mohit machhardr mohit machhar death caselatest news in hindiRajasthanrajasthan newsUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .