सेंट एंथोनी स्कूल में बच्चे की मौत का मामला : समाज और परिजनों ने जिम्मेदारों की गिरफ्तारी की मांग की, आयोग ने मृतक छात्र के परिजनों को क्षतिपूर्ति राशि देने के दिए निर्देश
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के गोवर्धन विलास स्थित सेंट एंथोनी स्कूल में हैंडबॉल का पोल (खंभा) गिरने से तीसरी कक्षा के 8 वर्षीय महर्थ सिंह की मौत के मामले में सर्वसमाज के लोगों ने मंगलवार को गोवर्धन विलास थाने के बाहर इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया। लोगों ने स्कूल में बच्चे की मौत के जिम्मेदारों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की है। इधर मामले में राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग ने भी संज्ञान लिया है। udaipur news | udaipur student died in st.anthony school case | Human Rights Commission | st.anthony school udaipur | udaipur news latest | udaipur breaking news | udaipur news live
राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस जीआर मूल चंदानी ने राज्य सरकार के खेल सचिव और उदयपुर संभागीय आयुक्त एवं कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि उक्त घटना में मृतक बालक के परिजनों को क्षतिपूर्ति राशि प्रदान करने की व्यवस्था करें। कलेक्टर सहित संबंधित विभाग के अधिकारी सभी स्कूलों का निरीक्षण कर बच्चों की खेल के दौरान सुरक्षा को सुनिश्चित कराएं। udaipur student died in st.anthony school case : Human Rights Commission takes Cognizance, people protest against school
मानवाधिकार आयोग से जारी निर्देशों के अनुसार आयोग ने स्पष्ट लिखा है कि बच्चा स्कूल के गेम्स पीरियड में खेल रहा था। हैंडबॉल के पोल गिरने से बच्चे की मौत होना बेहद दर्दनाक है। ऐसे में राजस्थान सरकार के खेल एवं युवा मामलात सचिव और प्रदेश के सभी कलेक्टरो को निर्देशित किया जाता है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सभी स्कूलों को एक परिपत्र जारी किया जाए, जिसमें छात्रों की सुरक्षा हेतु स्कूल प्रांगण में लगे खेल उपकरणों, जालियों, पोलों, खम्भों आदि-आदि की जांच की जाए और वे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करें, जिससे अबोध छात्र, खेलने के भ्रम में अपनी जान से हाथ ना धोयें।

कलेक्टर, एसपी, शिक्षा निदेशक सभी अपने स्तर पर करें स्कूलों की जांच
राज्य मानवाधिकार आयोग ने कहा आज का बच्चा कल का उत्तरदायी नागरिक है। अतः उनके उचित सुरक्षित जीवन की जिम्मेदारी पूरे समाज पर बनती है। उदयपुर के संभागीय आयुक्त, कलेक्टर, एसपी और माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षा विभाग के निदेशक को निर्देशित किया जाता है कि वे अपने-अपने स्तर पर जिले में मौजूद सभी स्कूलों की जांच करते हुए छात्रों की अध्ययन एवं खेल के दौरान सुरक्षा एवं संरक्षा सुनिश्चित करें और घटना का सम्पूर्ण ब्यौरा एवं तथ्यात्मक रिपोर्ट आयोग को प्रेषित करें।
आयोग ने उदयपुर संभागीय आयुक्त और कलेक्टर को यह भी निर्देश दिए हैं कि वे मृतक बालक के परिजनों को यथेष्ट एवं विधायी निर्दिष्ट क्षतिपूर्ति राशि प्रदान करने की व्यवस्था करें और इस संबंध में भी आयोग को सूचना प्रेषित करें।
क्लिक कर यह भी पढ़ें : स्कूल में खेल रहे 8 वर्षीय छात्र पर गिरा हैडबॉल पोल, बच्चे की मौत
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


